शिखर धवन
धवन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि अब इस श्रृंखला के बाद मैं विजय हजारे ट्रॉफी में भी खेलूंगा। मैं इसके लिए तैयार हूं। मैं सुनिश्चित करूंगा कि मैं जो भी क्रिकेट खेलूं, उसमें मैं अपना सर्वश्रेष्ठ करूं, भले ही यह रणजी हो, विजय हजारे ट्रॉफी हो या फिर भारतीय टीम हो।