फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलिंग्टन में खराब रहा है भारत का रिकॉर्ड, विराट के पास 52 साल पुराना इतिहास दोहराने का मौका

Thu, 20 Feb 2020 10:08 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में होगा पहला टेस्ट मैच
  • वेलिंग्टन से शुरू होगी दो मैचों की टेस्ट सीरीज
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 21 फरवरी को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक पायदान पर चल रही टीम इंडिया की निगाहें निश्चित रूप से जीत पर होगी, मगर वेंलिंग्टन के मैदान पर टेस्ट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास वेलिंग्टन टेस्ट जीतकर इतिहास रचने का शानदार है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
team india
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर अभी तक 23 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें पांच में उसे जीत और 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 10 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। वहीं, अगर इस मैदान की बात करें तो यहां टीम इंडिया को 52 साल से जीत का इंतजार है। वेलिंग्टन में भारतीय टीम ने मंसूर अली खान पटौदी की कप्तानी में साल 1968 में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन

3 of 6
टीम इंडिया
इस लिहाज से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के पास इतिहास दोहराने का शानदार मौका है। मंसूर अली खान के बाद कोई भी कप्तान इस मैदान पर भारतीय टीम को टेस्ट में जीत नहीं दिल सके। ऐसे में 'रनमशीन' के नाम से मशहूर विराट वेलिंग्टन टेस्ट जीतने के पूरी कोशिश करेंगे। 

4 of 6
बिना खाता खोले लौटते विराट - फोटो : ट्विटर
इसके अलावा विराट अगर वेलिंग्टन में शतक लगा देते हैं तो वह दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़ने वाले पहले एशियाई कप्तान बन जाएंगे।
 
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली - फोटो : social media
इसके अलावा विराट के निशाने पर गांगुली का भी रिकॉर्ड है। कोहली गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ने से केवल 11 रन पीछे हैं। गांगुली के नाम टेस्ट क्रिकेट में 7212 रन है। भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर 15921 रनों के साथ विराजमान हैं।  इस लिस्ट में सचिन के बाद राहुल द्रविड़ (13265), सुनील गावस्कर (10122), वीवीएस लक्ष्मण (8781) और वीरेंद्र सहवाग (8503) का नाम आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
team india
वेलिंग्टन में भारत का रिकॉर्ड
  • 1968: भारत आठ विकेट से जीता था
  • 1976: न्यूजीलैंड एक पारी और 33 रन से जीता था
  • 1981: न्यूजीलैंड 62 रन से जीता था
  • 1998: न्यूजीलैंड ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी
  • 2002: न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीत दर्ज की
  • 2009: ड्रॉ
  • 2014: ड्रॉ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें