टीम इंडिया ने रविवार को बेहद रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 6 रन से हराया और तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में मैच का रोमांच चरम पर रहा। पल-पल में बाजी पलटती दिखी। हालांकि, विराट कोहली की टीम ने अंत में शानदार खेल दिखाते हुए मैच और सीरीज अपने नाम की। टीम इंडिया की जीत में 5 खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई। आईये जानते हैं कौन है वो:
विज्ञापन
एमएस धोनी
2 of 6
ms dhoni
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान तीसरे वन-डे में अपने पुराने रंग में नजर आए। पहले बल्लेबाजी करते समय उन्होंने 17 गेंदों में तीन चौको की मदद से 25 रन बनाए और फिर फील्डिंग के समय उनके फैसलों ने टीम इंडिया को विनर बनाया। धोनी ने दीवार की तरह अड़े कीवी बल्लेबाज टॉम लैथम (65) को रनआउट करके टीम इंडिया के पक्ष में मैच मोड़ा। इसे मैच का टर्निंग पॉइंट भी माना गया। इसके अलावा धोनी में कप्तानी की झलक दिखी और वो फील्डिंग सेट करते हुए नजर आए। कोहली को भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण सलाह दी, जिसका फायदा निश्चित ही मेजबान टीम को मिला।
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल
3 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम
टीम इंडिया द्वारा मिले 338 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने अच्छा खेल दिखाया और मेजबान टीम की चिंता पूरे समय बढ़ाए रखी। टीम इंडिया के अधिकांश गेंदबाजों की जब धुनाई हो रही थी, ऐसे में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बेहद किफायती प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाई। 27 वर्षीय लेग स्पिनर ने 10 ओवर के अपने कोटे में 47 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने खतरनाक कॉलिन मुनरो (75) और कप्तान केन विलियमसन (64) के महत्वपूर्ण विकेट लिए।
जसप्रीत बुमराह
4 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
डेथ ओवर के स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को एक और यादगार जीत दिलाई। उन्होंने 10 ओवर में अपने कोटे में सिर्फ 47 रन खर्च किए और तीन विकेट चटकाए। 23 वर्षीय बुमराह ने शुरुआत में कीवी ओपनर मार्टिन गप्टिल (10) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने रॉस टेलर (35) और मिचेल सेंटनर (9) को पवेलियन भेजा। बुमराह ने अंतिम ओवरों में सटीक गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को शॉट्स नहीं खेलने दिए। इसके साथ ही उन्होंने धोनी से थ्रो लेकर टॉम लैथम को आउट किया, जिससे मैच टीम इंडिया के पक्ष में आया।
विज्ञापन
विराट कोहली
5 of 6
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया की 'रन मशीन' विराट कोहली ने सीरीज में दूसरा जबकि साल का छठा शतक जमाया और कई रिकॉर्ड्स तोड़े व अपने नाम किए। कोहली ने वन-डे करियर का 32वां शतक जमाया और टीम इंडिया को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने 106 गेंदों में 9 चौको और एक छक्के की मदद से 113 रन की पारी खेली। विराट ने फिर फील्डिंग के दौरान गेंदबाजी में अहम समय पर सही बदलाव किए, जिसका फायदा टीम इंडिया को मिला और वो सीरीज विनर बनी।
'हिटमैन' रोहित शर्मा ने फॉर्म में जोरदार वापसी की और अपने वन-डे करियर का 15वां शतक जमाया। उन्होंने इस दौरान कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। 30 वर्षीय रोहित ने शुरुआत से ही कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और एक के बाद एक आकर्षक शॉट्स लगाए। टीम इंडिया के ओपनर ने 138 गेंदों में 18 चौको व दो छक्को की मदद से 147 रन बनाए। उन्हें शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।