फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvNZ: टीम इंडिया की पुणे वन-डे में जीत के ये हैं 5 हीरो

Thu, 26 Oct 2017 01:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 6
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने बुधवार को पुणे में खेले गए दूसरे वन-डे में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी की। अब सीरीज विजेता का फैसला रविवार को कानपुर में होने वाले निर्णायक मैच में होगा। बहरहाल, पहले वन-डे में करारी शिकस्त झेलने के बाद टीम इंडिया ने दूसरे वन-डे में जोरदार वापसी की और चार ओवर शेष रहते ही जीत हासिल की। मेजबान टीम को जीत दिलाने में इन 5 खिलाड़ियों की भूमिका प्रमुख रही। आईए जानते हैं, कौन है वो 5 हीरो:
विज्ञापन

युजवेंद्र चहल

2 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम
पहले वन-डे में विकेटलेस रहे युवा लेग स्पिनर ने पुणे में अपनी फिरकी का कमाल दिखाया। युजवेंद्र चहल ने 8 ओवर किए, जिसमें एक मेडन सहित सिर्फ 36 रन देकर दो विकेट लिए। 27 वर्षीय चहल ने एक ही ओवर में दो विकेट लिए। उन्होंने पहले खतरनाक कोलिन डी ग्रैंडहोम (41) को बुमराह के हाथों झिलवाया और अगली ही गेंद पर एडम मिलने को LBW आउट किया। चहल ने सटीक लाइन से गेंदबाजी की और उन्हें विकेट के पीछे से धोनी ने अच्छी सलाह भी मिलती रही। 
विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

3 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
बुमराह ने एक बार फिर अपनी गेंदबाजी से विरोधी टीम के बल्लेबाजों को गुमराह किया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 10 ओवर के अपने कोटे में दो मेडन ओवर किए और 38 रन देकर दो विकेट लिए। 23 वर्षीय बुमराह ने शुरुआती ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए कीवी कप्तान केन विलियमसन को LBW आउट किया। फिर उन्होंने अच्छी पारी खेल रहे मिचेल सैंटनर (29) को कप्तान कोहली के हाथों की शोभा बनाया। 

शिखर धवन

4 of 6
शिखर धवन - फोटो : bcci
'गब्बर' के नाम से मशहूर टीम इंडिया के ओपनर ने पुणे की धीमी पिच पर कीवी गेंदबाजों के हौसले पस्त किए। रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली के जल्दी आउट होने के बाद धवन ने सजीली पारी खेली। उन्होंने 84 गेंदों का सामना करके 5 चौके व दो छक्को की मदद से 68 रन बनाए। शिखर धवन ने करियर का 22वां जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला वन-डे अर्धशतक जमाया।
विज्ञापन

दिनेश कार्तिक

5 of 6
दिनेश कार्तिक - फोटो : bcci
इसे कहते है शानदार वापसी। दिनेश कार्तिक ने 92 गेंदों में 4 चौको की मदद से नाबाद 64 रन की मैच विजयी पारी खेली। कार्तिक ने इसी के साथ टीम इंडिया के चौथे क्रम की चिंता को भी दूर कर दिया है। कप्तान कोहली और टीम प्रबंधन को उनसे आगामी मैचों में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। 32 वर्षीय कार्तिक ने संयम का परिचय देते हुए क्रीज पर समय बिताया और कीवी टीम के गेंदबाजों को कभी भी हावी नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार

6 of 6
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : BCCI
इसमें कोई शक नहीं कि टीम इंडिया का तेज गेंदबाजी आक्रमण इस समय विश्व में सबसे बेहतरीन है। भुवनेश्वर कुमार ने इसे बखूबी साबित करते हुए पुणे की धीमी पिच पर 10 ओवर में 45 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। भुवी ने मार्टिन गप्टिल (11), हेनरी निकोलस (42) और कॉलिन मुनरो (10) को अपना शिकार बनाया। 27 वर्षीय भुवी ने निकोलस और मुनरो को क्लीन बोल्ड किया, जो उनकी धारदार गेंदबाजी का प्रमाण भी बना।
                                           
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें