फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बताया सीरीज में कैसे वापसी करेगी टीम इंडिया 

Wed, 25 Oct 2017 05:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 5
भरत अरुण - फोटो : BCCI
मुंबई वनडे में भारतीय गेंदबाजों खासकर स्पिनर्स की असफलता के कारण भारतीय टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से पिछड़ गई। जिसके कारण पुणे में बुधवार को खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे वनडे में जीत हासिल करना उसके लिए जरूरी हो गया है। ऐसे में मंगलवार को प्रेस से मुखातिब होने टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण आए। भरत ने बताया कि पुणे में जीत हासिल कर किस तरह सीरीज में वापसी की कोशिश करेगी विराट सेना। 
 
विज्ञापन

गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बताया सीरीज में कैसे वापसी करगी टीम इंडिया 

2 of 5
टॉम लैथम
भरत अरुण ने प्रेस से बात करते हुए कहा, यह भारतीय टीम के लिए एक बड़ी चुनौती है। हम फिलहाल इसे बड़ी चुनौती के रूप में ले रहे हैं। न्यूजीलैंड ने मुंबई में बहुत अच्छी प्रतिस्पर्धा की। मुंबई में चौथे विकेट के लिए उनकी टीम में शानदार साझेदारी हुई। इस वजह से वो मैच जीतने में सफल रहे। पुणे में जीत दर्ज कर वापसी करना हमारे लिए एक बड़़ी चुनौती है। हमारे पास इसके लिए प्लान है। इसके साथ ही ये टीम की क्षमताओं को परखने का एक अच्छा मौका भी है कि सीरीज में पिछड़ने के बाद वापसी कैसे की जाती है। 
विज्ञापन

गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बताया सीरीज में कैसे वापसी करगी टीम इंडिया 

3 of 5
कुलदीप यादव - फोटो : ESPN
मुंबई वनडे में लैथम और रॉस टेलर ने स्पिन स्टार कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की फिरकी का बड़ी चतुराई से सामना किया था और उन्हें विकेट लेने के कम मौके दिए। लैथम ने उनके खिलाफ लगातार स्वीप शॉट आजमाए। ऐसे में वो एक बार फिर इस तरह के शॉट आजमाने की कोशिश करेंगे। इन बल्लेबाजों के खिलाफ रणनीति बनाने के बारे में उन्होंने कहा, हमारे पास अपनी योजनाएं हैं। हमने पिछले मैच के वीडियो को काफी बारीकी से देखा है और उन्होंने किस तरह की गेंदों पर स्वीप शॉट आजमाए हैं ये भी जानने की कोशिश की है। ऐसे में इन बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी प्लान में हमने तब्दीली की है। 

गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बताया सीरीज में कैसे वापसी करगी टीम इंडिया 

4 of 5
Yuzvendra Chahal
कलाई के गेंदबाजों के लिए मुंबई वनडे अच्छा नहीं रहा। लेकिन भरत ने पिछले कुछ महीनों में कुलदीप और चहल की  गेंदबाजी में हुए सुधार और सफलता की तारीफ भी की। अरुण ने कहा, भारत ने इससे पहले लगातार 9 वनडे मैचों में जीत हासिल की। इन सभी जीतों में इन दोनों गेंदबाजों ने अपनी फिरकी का जादू दिखाकर जीत दिलाई और कई विकेट हासिल किए। अरुण ने कहा, कई बार अच्छी गेंदबाजी के बावजूद आपको विकेट नहीं मिलते हैं, आपके प्लान फेल हो जाते हैं। लेकिन आप अबतक के इन दोनों के प्रदर्शन को देखें तो पाएंगे कि दोनों गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की है और ये दोनों बेहतरीन हैं। एक मैच की असफलता से हम परेशान नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बताया सीरीज में कैसे वापसी करगी टीम इंडिया 

5 of 5
विराट, भुवनेश्वर और शमी - फोटो : icc
टीम इंडिया के व्यस्त कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए अरुण ने यह पूरी तरह साफ कर दिया कि मोहम्मद शमी और उमेश यादव टेस्ट टीम के लिए पहली पसंद हैं। वहीं वनडे और टी-20 में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह पहले विकल्प हैं। उन्होंने कहा, यदि आप उमेश और शमी को देखें तो पाएंगे कि दोनों नंबर एक टेस्ट गेंदबाज हैं। साथ ही भुवी और बुमराह एक्सेप्शनल हैं। सीमित ओवरों की क्रिकेट में सफल होने के लिए जिन स्किल्स की आवश्यक्ता होती है इन दोनों में वो सब है।  जितनी अधिक संख्या में टीम इंडिया इन दिनों क्रिकेट खेल रही है उस हिसाब से हमारे पास तेज गेंदबाजों का पूल है जिसमें से हम उनका चुनाव कर सकते हैं। ताकि जिस भी मैच में वो खेलें पूरी तरह तरोताजा रहें। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें