फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: भारतीय सरजमीं पर इन पांच खिलाड़ियों का बोलबाला, जमकर बटोरे हैं रन

Thu, 04 Feb 2021 12:05 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
1 of 6
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : social media
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच फरवरी से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। इस सीरीज से कोरोना काल में ठप पड़ी खेल गतिविधियों के बाद देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है। दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। दोनों टीमों के हौसले बुलंद हैं, यह इसलिए क्योंकि इंग्लैंड ने श्रीलंका को उसी की धरती पर 2-0 से हारकर सीरीज अपने नामकी। वहीं, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर 2-1 से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती है। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं दोनों टीमों के इन पांच खिलाड़ियों पर जिन्होंने भारतीय धरती पर बटोरे हैं खूब रन...
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के भारतीय सरजमीं पर नौ टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 70.25 की औसत से 843 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : twitter@BCCI
चेतेश्वर पुजारा
टेस्ट में बेस्ट कहे जाने वाले टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कुल नौ मैचों में 64.53 की औसत से 839 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक और एक अर्धशतक लगाए हैं।

4 of 6
जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया
जो रूट
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने भारत के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर छह मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 53.09 की औसत से 584 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक जमाए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
आर अश्विन - फोटो : PTI
आर अश्विन
टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज आर अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ न सिर्फ गेंद से बल्कि बल्ले से भी कमाल किया है। उन्होंने कुल नौ मैचों में छह अर्धशतकों की मदद से 549 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोईन अली
मोईन अली
इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर मोईन अली ने भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों में 42.33 की औसत से 381 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक लगाए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें