फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-इंग्लैंड में अब होगी वनडे की जंग: स्टेडियम के साथ टीमों में भी हुआ बदलाव, देखें पूरा कार्यक्रम

Tue, 23 Mar 2021 08:52 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और टी-20 श्रृंखला जीतने के बाद सातवें आसमान पर है। दुनिया की शीर्ष टीम को पटखनी देने के बाद विराट एंड कंपनी के हौसले बढ़े हुए हैं और अब उसकी निगाह वनडे सीरीज जीतने पर होगी। 23 से 28 मार्च तक दोनों टीमों के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में तीन एकदिवसीय मुकाबले खेले जाएंगे। 

वनडे टीम में भी इंग्लैंड की टीम आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक है और भारतीय टीम दूसरे स्थान पर काबिज है। ऐसे में कई स्टार खिलाड़ियों वाली दुनिया की इन दो शीर्ष टीमों के बीच 50-50 ओवर के मैच में भी एक जोरदार जंग देखने को मिलेगी। भारतीय टीम जहां सीरीज जीतकर इंग्लैंड के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में क्लीन स्वीप करना चाहेगी तो वहीं इंग्लैंड की टीम पिछली हार का बदला लेने को बेताब होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : social Media
वनडे की नंबर एक टीम है इंग्लैंड
इंग्लैंड की वनडे स्क्वॉड में लगभग वही सारे खिलाड़ी हैं जो टी-20 सीरीज का हिस्सा थे। ऐसे में दुनिया की नंबर एक वनडे टीम इंग्लैंड भारत की परिस्थितियों से वाकिफ हो चुकी है और उसे यहां के हालात भी समझ आ गए हैं। वहीं भारतीय टीम अपनी जमीन पर तो वैसे भी बेहद खतरनाक है और वनडे में भी अच्छे फॉर्म में है। हालांकि दोनों ही टीमों के लिए इस बार स्टेडियम, वहां की पिच और माहौल थोड़े नए होंगे, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों टीमें इसमें कितनी जल्दी अपने आप को ढालती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter
वनडे सीरीज का कार्यक्रम
 
दिन समय स्थान
23 मार्च 1:30 शाम महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे 
26 मार्च 1:30 शाम महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे 
28 मार्च 1:30 शाम महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे 

4 of 5
जोफ्रा आर्चर - फोटो : social Media
चोटिल जोफ्रा आर्चर बाहर 
कोहनी में चोट के कारण इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। आर्चर की फिटनेस पर अपडेट देते हुए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि मेडिकल टीम उनकी स्थिति की निगरानी करेगी और वह लंदन वापस लौटेंगे। 

इयोन मॉर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, मैट पार्किंसंस, आदिल रशीद, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, मार्क वुड

नोट: इनके अलावा जेक बॉल, क्रिस जॉर्डन और डेविड मलान जो इंग्लैंड की टी-20 स्क्वॉड का हिस्सा थे, वे भी वनडे स्क्वॉड के साथ विकल्प के तौर पर भारत में ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter
युवा खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया 
भारत ने वनडे सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और क्रुणाल पांड्या को पहली बार स्क्वॉड में शामिल किया है। इसके अलावा टीम शमी-बुमराह और जडेजा को छोड़कर बाकी के सभी खिलाड़ी में टीम का हिस्सा हैं। 

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें