फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनडे में ओपनिंग: रोहित के साथ यह खिलाड़ी शुरू करेगा पारी, विराट बोले- इनके प्रदर्शन पर संदेह नहीं

Tue, 23 Mar 2021 08:48 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर
भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में खत्म हुई टी-20 श्रृंखला में इंग्लैंड को 3-2 से हराकर अपनी ताकत का लोहा मनवाया। टीम इंडिया ने आखिरी मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 36 रनों से हराया। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही इस सीरीज में विराट और टीम प्रबंधन ने कई प्रयोग किए और बल्लेबाजी क्रम खासकर ओपनिंग में कई विकल्पों को आजमाने की कोशिश की। भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में चार अलग-अलग जोड़ियों को ओपनिंग स्लॉट में आजमाया। हालांकि इस दौरान उसे सफलता और असफलता दोनों मिली। 
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter
अब विराट एंड कंपनी एकदिवसीय सीरीज में उतरने के लिए तैयार है। लेकिन प्लेइंग इलेवन को लेकर एक बार फिर से टीम प्रबंधन कश्मकश में होगी। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के साथ उसकी आखिरी सीरीज की तुलना में इस बार भी कई खिलाड़ी बदले हुए हैं। सूर्यकुमार, क्रुणाल और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे कई नए खिलाड़ियों को मौका मिला है तो बुमराह-शमी और जडेजा जैसे कई स्टार खिलाड़ी बाहर भी हैं। इन सबमें सबसे बड़ा सवाल टीम इंडिया की ओपनिंग बल्लेबाजी को लेकर था। लेकिन कप्तान विराट कोहली ने इसपर स्थिति स्पष्ट कर दी है।
विज्ञापन

3 of 5
शिखर धवन-रोहित शर्मा - फोटो : social Media
धवन और रोहित करेंगे ओपनिंग
मैच से एक दिन पहले मीडिया से बातचीत में विराट ने कहा कि वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और शिखर धवन की अनुभवी जोड़ी ही पारी की शुरुआत करेगी। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि ये जोड़ी पिछले कई सालों से शानदार प्रदर्शन कर रही है और जब बात वनडे की होगी तो शिखर और रोहित ही ओपनिंग करेंगे। इसमें कोई भी संदेह नहीं है।

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : PTI
विराट आईपीएल में करेंगे ओपनिंग:
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 में रोहित के साथ पहली बार ओपनिंग करते हुए विराट ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था और दोनों ने टीम को मजबूत शुरुआत दी थी। इसके बाद विराट ने कहा था कि वह रोहित के साथ आगे भी ओपनिंग करना चाहेंगे और आईपीएल में भी इसी क्रम पर बल्लेबाजी करेंगे। फिलहाल विराट ने इसपर दोबारा से बात करते हुए कहा कि यह एक रणनीतिक कदम था और इसने उनके लिए बहुत अच्छा काम किया। कप्तान ने कहा कि वह आईपीएल 2021 में भी यही भूमिका निभाएंगे और टीम की परिस्थिति के हिसाब से कोई भी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उन्हें सूर्यकुमार यादव जैसे किसी खिलाड़ी को मौका देने के लिए अपनी स्थिति में बदलाव करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : twitter@BCCI
रोहित से सहमति:
विराट ने रोहित की बात पर सहमति जताते हुए कहा, 'जैसा कि रोहित ने उल्लेख किया है, यह एक रणनीतिक कदम था लेकिन हमने एक साथ बल्लेबाजी का आनंद लिया और हमने एक साथ बल्लेबाजी के प्रभावों को देखा। यह जरूरी नहीं है कि यह भविष्य में जारी रहेगा। मैं सभी विकल्प मौजूद रखने के लिए आईपीएल में ओपनिंग करने जा रहा हूं। अब मैं एक सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी भूमिका को समझना चाहता हूं ताकि मैं सूर्या जैसे किसी खिलाड़ी के लिए एक स्लॉट खोल सकूं। मुझे टीम की जरूरत के हिसाब से किसी भी तरह की भूमिका निभाने में सक्षम होना चाहिए। हम विश्व कप के समय इसपर कोई फैसला करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें