फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: क्या सूर्यकुमार को तीसरे टेस्ट में पुजारा की जगह मिलेगा मौका, ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI

Tue, 24 Aug 2021 01:59 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : social media
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड पर प्रभावशाली जीत दर्ज करने के बाद अब विराट कोहली की टीम इंडिया ने तीसरे मुकाबले के लिए कमर कस ली है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मैच 25 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। वैसे हेडिंग्ले इंग्लैंड का किला रहा है लेकिन भारत उसे तोड़ने से नहीं चूकेगा। पहले दो टेस्ट मैचों की बात की जाए तो टीम इंडिया काफी संतुलित नजर आई। भारत के टॉप आर्डर ने अब तक इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया है जबकि टीम इंडिया के गेंदाबाज काफी घातक साबित हुए हैं। लेकिन चिंता भारत के मध्यक्रम को लेकर की जा रही है। ऐसे में भारत की टीम में बदलाव संभावित है। उधर इंग्लैंड की टीम भी खिलाड़ियों की चोट से परेशान है और मार्क वुड तीसरे टेस्ट में नहीं खेलें। उससे पहले इंग्लिश टीम के स्टार बॉलर स्टुअर्ट ब्रॉड और जोफ्रा आर्चर बाहर हो चुके हैं। ऐसे में तीसरे टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
केएल राहुल - फोटो : twitter@BCCI
सलामी बल्लेबाज

टेस्ट सीरीज में अब तक शानदार प्रदर्शन करने वाले सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का खेलना तय है। एक बार फिर उनसे उम्मीद होगी को वह हेडिंग्ले में भी नायाब पारी खेलकर भारत को जिताने में अहम भूमिका निभाएं। उनसे उ्म्मीद होगी वह बीते दो मुकाबलों की तरह तीसरे मैच में भी भारत के लिए ठोस शुरुआत करें। वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का भी खेलना तय है। 
विज्ञापन

3 of 7
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यक्रम

तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया के मध्यक्रम में बदलाव की उम्मीद है। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले चेतेश्वर पुजारा को बाहर होना पड़ सकता है। उनकी जगह अंतिम एकादश में सूर्यकुमार यादव को मौका दिया जा सकता है। पुजारा काफी समय से टेस्ट में संघर्ष कर रहे हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव ने सीमित ओवरों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे से भी टीम को उम्मीद रहेगी। 

4 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : social media
विकेटकीपर

तीसरे टेस्ट में विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत का खेलना तय है। पिछले दो टेस्ट मैचों में अभी तक वह तेज-तर्रार लेनी छोटी-छोटी पारियां खेल सके हैं। लेकिन तीसरे मुकाबले में उनसे बड़ी पारी की दरकार रहेगी।
विज्ञापन

5 of 7
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
ऑलराउंडर्स

हेडिंग्ले टेस्ट में ऑलराउंडर्स के तौर रवींद्र जडेजा का खेलना पक्का है। अभी तक उन्होंने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं के सही ठहराया है। उन्होंने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी हाथ दिखाए हैं। वहीं अश्विन को इस मुकाबले में एक बार फिर बाहर बैठना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
जसप्रीत बुमराह - फोटो : पीटीआई
गेंदबाज

लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की खेलने वाली गेंदबाजों की चौकड़ी इस मैच में भी नजर आएगी। यानी जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज एक बार फिर धूम मचाएंगे। इन चारों गेंदबाजों ने लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड को नाकों चने चबाने पर मजबूर किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारत की बड़ी जीत - फोटो : social media
भारत की संभावित एकादश

विराट कोहली (कप्तान), केएल राहूल, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें