फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सूर्यकुमार यादव करेंगे डेब्यू: दूसरे वनडे में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI

Fri, 26 Mar 2021 10:43 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter@BCCI
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाएगा। दोनों टीम के बीच ये मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम मैदान पर होगा। मेजबान टीम का इरादा इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने का है। वहीं इंग्लैंड वनडे सीरीज में वापसी की पुरजोर कोशिश करेगी। भारत के लिए रोहित शर्मा की चोट चिंता का विषय है। दूसरे मैच में रोहित खेलेंगे या नहीं अभी इस पर टीम मैनेजमेंट की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया। आइए हम आपको भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे मैच की टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताते हैं...
विज्ञापन

2 of 8
शिखर धवन - फोटो : ट्विटर @BCCI
ओपनर्स
रोहित शर्मा दूसरे वनडे के लिए फिट हैं या नहीं अभी इस पर टीम मैनेजमेंट का रुख साफ नहीं है। पहले वनडे के दौरान रोहित की कोहनी पर मार्क वुड की गेंद लगी थी। अगर वह फिट नहीं है तो दूसरे वनडे में हिटमैन का खेलना संदिग्ध है। अगर रोहित नहीं खेलते हैं तो ऐसे में शिखर धवन के साथ शुभमन गिल भारत के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं। महज तीन एकदिवसीय मैच पुराने शुभमन गिल ने अपना आखिरी वनडे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन

3 of 8
सूर्यकुमार यादव - फोटो : social media
मध्यक्रम 
मौजूदा समय में टीम इंडिया का मध्यक्रम काफी मजबूत है। मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली और केएल राहुल दो ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी परिस्थित में टीम को मैच जिताने का दमखम रखते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दूसरे एकदिवसीय के दौरान सूर्यकुमार यादव डेब्यू कर सकते हैं। सूर्यकुमार के मध्यक्रम में आने से टीम इंडिया को और मजबूती मिलेगी। ऐसे में भारतीय टीम किसी भी तरह का लक्ष्य हासिल कर सकती है। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद सूर्यकुमार यादव को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। 

4 of 8
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर
विकेटकीपर
पहले एकदिवसीय मैच में ऋषभ पंत को मौका नहीं मिला था। उनकी जगह टीम इंडिया ने केएल राहुल को तरजीह दी। राहुल ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया। पहले वनडे में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे राहुल ने 43 गेंदों पर 62 रनों की आकर्षक पारी खेली। दूसरे वनडे में एक बार फिर केएल राहुल के खेलने की पूरी उम्मीद है। 
विज्ञापन

5 of 8
Hardik Pandya-Krunal Pandya - फोटो : social Media
ऑलराउंडर्स
अपने डेब्यू वनडे में धूम मचाने वाले ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या एक बार फिर इंग्लैंड के गेंदबाजों की धुनाई कर सकते हैं। पहले मैच में क्रुणाल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 58 रनों की नाबाद पारी खेली थी। पहले मैच में फेल रहे हार्दिक से दूसरे मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। कुल मिलाकर मैच में पांड्या ब्रदर्स ऑलराउंडर्स की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन

6 of 8
युजवेंद्र चहल - फोटो : social media
स्पिनर्स
स्पिन गेंदबाजों की बात करें तो कुलदीप यादव को दूसरे वनडे में बाहर रहना पड़ सकता है। पहले वनडे में कुलदीप काफी महंगे साबित हुए और वह कोई विकेट नहीं ले पाए। कुलदीप ने 9 ओवर के स्पेल में 68 रन खर्च किए थे। ऐसे में युजवेंद्र चहल को मौका मिल सकता है। 
विज्ञापन

7 of 8
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter@BCCI
तेज गेंदबाज
दूसरे वनडे में भारत तेज गेंदबाजों में परिवर्तन नहीं करना चाहेगा। भुवनेश्वर कुमार अपनी लय हासिल कर चुके हैं और वह इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। वहीं शार्दुल ठाकुर भी भारत के लिए अति महत्वपूर्ण समय में विकेट झटक रहे हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने डेब्यू वनडे में कमाल करते हुए 4 विकेट लिए थे। ऐसे में टीम इंडिया तेज गेंदबाजों में परिवर्तन नहीं करना चाहेगी। 
विज्ञापन

8 of 8
जीत के बाद भारतीय टीम - फोटो : social media
संभावित एकादश
शिखर धवन, शुभमन गिल, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा।

भारतीय स्क्वॉड:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें