अर्जुन तेंदुलकर
पिछले सप्ताह ही अर्जुन लंच पर याट के साथ गए थे, जिसका फोटो उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। टीम इंडिया को लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के चलते भारत को दूसरे टेस्ट में एक पारी और 159 रन की करारी शिकस्त मिली। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने भारत को दूसरी पारी में 130 रन पर ऑलआउट करके इंग्लैंड की जीत पर मुहर लगाई। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।