टी-20 के तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भले ही इंग्लैंड ने जीत लिया, लेकिन टीम इंडिया के एक प्लेयर ने दिल जीत लिया।
LIVE SCORE
विज्ञापन
2 of 9
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : getty
ये प्लेयर हैं, टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह। उन्होंने इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जो रूट को लगातार दो गेंदों पर दो बार बोल्ड किया। हालांकि किस्मत ने साथ नहीं दिया। जब बुमराह ने पहली बार रूट को बोल्ड किया तो फैंस को उम्मीद जगी कि शायद मैच रोमांचक हो जाए, क्योंकि मोर्गन आउट होकर गए थे।
विज्ञापन
3 of 9
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : getty
किस्मत ऐसी कि गेंद ही नो बॉल हो गई, क्योंकि बॉल करते समय बुमराह का पैर ऑन क्रीज था। फ्री हिट होने के बावजूद बुमराह ने यॉर्कर मारकर रूट को दोबारा बोल्ड कर दिया। फिल्हाल कानपुर में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पहले टी-20 मुकाबले को इंग्लैंड ने आसानी से 7 विकेट से जीत लिया।
4 of 9
बुमराह
- फोटो : getty
टीम इंडिया के खिलाफ शुरू हुई टी-20 के तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकांबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज ओपनिंग करने उतरे। उनके साथ केएल राहुल आए। उन्होंने मैच की पहली बॉल पर ही चौका जमाया।
विज्ञापन
5 of 9
विराट कोहली
- फोटो : WorldCupT20
लगातार लगे झटकों के बीच पूर्व कप्तान धौनी की बदौलत भारत सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल रहा। 20 ओवर की समाप्ति पर भारत ने सात विकेट गंवाकर कुल 147 रन बनाए।
विज्ञापन
6 of 9
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
इससे पहले 148 के लक्ष्य के लिए इंलैंड की ओपनर जोड़ी ने तेज शुरुआत की। चौथे ओवर में ही टीम ने 42 रन जोड़ लिया थे, तभी यजुवेंद्र चहल ने पहले सलामी बल्लेबाज जेसन राय को आउट कर दिया। जेसन राय ने 11 बॉल में 10 रन बनाए थे। उसके बाद अगली ही गेंद पर विलिंग्स को आउट कर दिया। मोर्गन भी 51 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इससे पहले उन्होंने रूट के साथ मिलकर इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था।
विज्ञापन
7 of 9
कप्तान कोहली का शॉट ऑफ द ईयर
- फोटो : SELF
इतने में बुमराह ने रूट को बोल्ड कर इंडियन फैंस को खुश कर दिया, लेकिन नो बॉल हो गई। फ्री हिट वाली गेंद पर बुमराह ने रूट को दोबारा बोल्ड कर दिया। मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका था।
8 of 9
इंग्लैंड कप्तान इयॉन मॉर्गन
- फोटो : twitter
इंग्लैंड टीम के कप्तान इयॉन मॉर्गन ने मैच से पहले कहा था कि ग्रीनपार्क में होने वाले मैच में कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। भारतीय टीम अच्छी है। उनके पास विराट कोहली जैसा शानदार बल्लेबाज है। आखिरी वन-डे मैच में मिली जीत से उनकी टीम का भी मनोबल बढ़ा हुआ है। बॉलर टिमर मिल्स का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इस बार भी उनसे खासी उम्मीदें हैं।
अभ्यास सत्र से पहले प्रेस कांफ्रेंस में इयॉन मॉर्गन ने कहा कि टी-20 और वन-डे मैच में बहुत अंदर नहीं है। वन-डे खेलने वाला हर खिलाड़ी टी-20 खेल सकता है। जरूरी नहीं हर टीम में स्पेशलिस्ट खिलाड़ी हो। सीरीज का हर मैच खास होता है। इसलिए टीम गुरुवार को होने वाले मैच को जीतने की पूरी कोशिश करेगी।