फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvBAN: टीम इंडिया के नाम दर्ज हुए 8 बड़े रिकॉर्ड्स, बांग्लादेश ने की श्रीलंका की बराबरी

Wed, 14 Mar 2018 11:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
टीम इंडिया - फोटो : file
निदाहास ट्रॉफी के 5वें मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 17 रन से मात देकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भारत ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट गंवाकर 176 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 159 रन ही बना सकी। 

टीम इंडिया की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए जबकि शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शिराज और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिया। वहीं, बांग्लादेश की ओर से विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम ने नाबाद 72 रन की पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत दिला पाने में असफल रहे। 

इस मैच में टीम इंडिया के नाम 8 रिकॉर्ड्स दर्ज हुए, आइए जानते हैं उन कीर्तिमानों के बारे में विस्तारे से...
विज्ञापन

2 of 8
टीम इंडिया - फोटो : file
टीम इंडिया की यह बांग्लादेश पर लगातार 7वीं टी20 जीत रही। 
 
विज्ञापन

3 of 8
टीम इंडिया - फोटो : file
इस जीत के साथ ही टीम इंडिया सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के साथ संयुक्त रूप से दूसरी टीम बन चुकी है। भारत की यह 60वीं टी20 जीत है जबकि पाकिस्तान 74 मैच जीतकर इस सूची में पहले नंबर पर है। 

4 of 8
वॉशिंगटन सुंदर - फोटो : file
वॉशिंगटन सुंदर ने अब तक इस सीरीज में सात विकेट लिए हैं और वह 20 साल से कम उम्र में एक सीरीज में ऐसा करने वाले श्रीलंका के अकिला धनंजय के साथ संयुक्त रूप से पहले गेंदबाज बन गए हैं।  
विज्ञापन

5 of 8
रोहित शर्मा - फोटो : file
लंबे समय से खराब फॉर्म के कारण आलोचना का शिकार हो रहे कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला आखिकार इस मैच में चला और उन्होंने इस मैच में 89 रन की शानदार पारी खेली। उनको इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। 

इतना ही नहीं उन्होंने छठी बार टी20 में 75 और इससे ज्यादा रन बनाए और अब वह संयुक्त रूप से ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस कीर्तिमान को उनके अलावा मार्टिन गुप्टिल, महेला जयवर्धने और विराट कोहली कर चुके हैं। जबकि क्रिस गेल सबसे अधिक 8 बार ऐसा करके पहले नंबर पर हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
रोहित शर्मा - फोटो : file
रोहित शर्मा ने 89 रन की इस पारी में 5 चौकों के अलावा 5 छक्के भी लगाए। बता दें कि इन 5 छक्कों की मदद से अब वह टीम इंडिया की ओर से टी20 में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने इस मैच में युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा। 

अब टी20 में रोहित के नाम 75, युवराज सिंह 74 और सुरेश रैना के नाम 54 छक्के दर्ज हैं।  
विज्ञापन

7 of 8
धवन-रोहित - फोटो : file
इस मैच में रोहित और धवन की जोड़ी ने 70 रन की साझेदारी की और इसी के साथ वह ओपनिंग पार्टिनशिप में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर जा पहुंचे हैं। इन दोनों की जोड़ी ने अब तक 876 रन बनाए हैं जबकि 1108 रन बनाकर डेविड वॉर्नर और शेन वाटसन ओपनिंग जोड़ी टॉप है। 
विज्ञापन

8 of 8
बांग्लादेश टीम - फोटो : file
इस हार के साथ ही बांग्लादेश अब श्रीलंका के साथ सबसे ज्यादा टी20 मैच हारने वाली टीम बन गई है। इन दोनों ने अब तक 50-50 टी20 मुकाबलों में हार का स्वाद चखा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें