फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित ने इन 11 खिलाड़ियों पर लगाया दांव, दूसरे टी-20 में ऐसी है भारत की प्लेइंग XI

Thu, 07 Nov 2019 06:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
team india
पहले टी-20 में हारने के बाद रोहित की अगुवाई वाली भारतीय टीम की निगाह जीत के साथ सीरीज में वापसी करने पर है। फिलहाल तीन टी-20 मैचों की सीरीज में मेहमान बांग्लादेश की टीम 1-0 से आगे है। बांग्लादेश की टीम ने दिल्ली में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को सात विकेट से हराकर सीरीज में जबरदस्त शुरुआत की थी। हालांकि, दिल्ली की तुलना में राजकोट की पिच और मैदान बल्लेबाजों के अधिक मुफीद होगी और थोड़ी बदली भी। रोहित की अगुवाई में टीम इंडिया दूसरे टी-20 में इन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर पूरे दमखम के साथ उतरी है।
 
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : पीटीआई
ओपनर्स
सलामी बल्लेबाजी की कमान टीम के कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी शिखर धवन के हाथों में है।

 
विज्ञापन

3 of 6
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यक्रम
पहले टी-20 में मध्यक्रम में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था, बावजूद इसके कप्तान रोहित ने मिडिल ऑर्डर पर भरोसा जताया है। केएल राहुल के साथ श्रेयस अय्यर पर मध्यक्रम की जिम्मेदारी है।

4 of 6
ऋषभ पंत - फोटो : social media
विकेटकीपर
ऋषभ पंत ने पहले टी-20 में बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग से भी निराश किया था। हालांकि रोहित और टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर पंत पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन

5 of 6
शिवम दुबे - फोटो : ट्विटर
ऑलराउंडर
दिल्ली में डेब्यू करने वाले शिवम दुबे पहले मैच में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए थे हालांकि टीम में उन्हें फिर से मौका मिला है। उनके साथ क्रुणाल पांड्या हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने भी गेंद और बल्ले से अच्छा खेल दिखाया था, इसलिए उन्हें भी फिर से एक मौका मिला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
khaleel ahmed
गेंदबाजी
बुमराह और भुवी की गैरमौजूदगी में टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण कमजोर नजर आ रहा है। ऐसे में यहां पर बदलाव देखने को मिल सकता था, लेकिन कप्तान रोहित ने यहां भी कोई बदलाव नहीं किया है। दीपक चाहर, खलील पर तेज, जबकि फिरकी में अनुभवी युज्वेंद्र चहल के ऊपर जिम्मेदारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें