फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: इन 11 खिलड़ियों के दम पर कंगारुओं को मात देने उतरेगी टीम इंडिया

Tue, 14 Jan 2020 07:36 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार से शुरू हो रहे तीन मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका से टी-20 सीरीज जीत के बाद टीम इंडिया अलग प्रारूप और अपेक्षाकृत मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मैदान में उतरेगा। दो मजबूत टीमों के बीच होने वाले  इस हाईवोल्टेज मुकाबले में रोमांच अपने पूरे शिखर पर पहुंच सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पहले वन-डे के लिए विराट किन 11 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकते हैं?
 
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर
ओपनर्स

ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा का एक छोर संभालना तय है जबकि दूसरे छोर से फॉर्म में चल रहे लोकेश राहुल और अनुभवी शिखर धवन के बीच कड़ी होड़ है। 
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
मिडिल ऑर्डर

शिखर और राहुल दोनों के प्लेइंग इलेवन में रहने के चलते विराट नीचे उतर सकते हैं। ऐसा उन्होंने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है। हालांकि, तीन मैचों यह सीरीज है। इस लिहाज से विराट पहले वन-डे में धवन के साथ जा सकते हैं और वह नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। पहले वन-डे में राहुल को बाहर रखा जा सकता है। वहीं, नंबर चार पर श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करना लगभग तय है।

4 of 6
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर
विकेटकीपर/ऑलराउंडर्स

ऋषभ पंत का विकेटकीपिंग करना तय है। मनीष पांडे और रविंद्र जडेजा ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
गेंदबाजी 

टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। इसमें शमी, बुमराह और शार्दुल को जगह मिल सकती है। वहीं, स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव का साथ जडेजा दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Aus vs IND
टीमेंः
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, ऋ षभ पंत, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी।

ऑस्ट्रेलिया : आरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, पैट्रिक कमिंस, एश्टन एगर, पीटर हैंड्सकांब, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशाने, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, स्टार्क, एश्टन टर्नर, डेविड वॉर्नर और एडम जांपा।

नोटः यह महज हमारा आकलन है...असली प्लेइंग इलेवन का पता को मैच के दिन टॉस के बाद ही चलेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें