ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची में भारत ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। पुजारा के 202 और साहा के 117 रन के बाद जडेजा के धुंधार 54 रनों टीम को 150 अधिक रनों की बढ़त दिला दी। आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया मैच बचाने के लिए मैदान में उतरेगा। मैच के चौथे दिन कई बड़े रिकॉर्ड बने। जानिए क्या हैं वे रिकॉर्ड:
विज्ञापन
रांची टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकार्ड
2 of 7
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : ESPN
चेतेश्वर पुजारा ने 525 गेंदों में 202 रनों की पारी खेली। टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से एक पारी में सबसे ज्यादा गेंद खेलने के मामले में पुजारा ने राहुल द्रविड़ (495 गेंदें) का रिकॉर्ड तोड़ा। पुजारा का ये तीसरा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा दोहरा शतक है।
विज्ञापन
रांची टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकार्ड
3 of 7
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : ESPN
पुजारा ने इस सीजन के प्रथम श्रेणी मैचों में 2000 से ज्यादा रन बना लिए हैं। ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही इस घरेलू सीजन में टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन के मामले में पुजारा (1259) ने कोहली (1252) को पीछे छोड़ दिया है।
रांची टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकार्ड
4 of 7
पुजारा और साहा
- फोटो : ESPN
भारत ने लगातार पांचवीं सीरीज में 550 से ऊपर का स्कोर बनाया। इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड (दो बार) और बांग्लादेश के खिलाफ ये रिकॉर्ड बनाया था। साथ ही टीम ने लगातार तीसरी सीरीज में चौथी बार 600 का आंकड़ा पार किया।
विज्ञापन
रांची टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकार्ड
5 of 7
रिद्धिमान साहा
- फोटो : ESPN
ऋद्धिमान साहा ने अपना तीसरा शतक लगाया। साहा एक सीजन में दो शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने। विकेटकीपर के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में साहा से ज्यादा शतक सिर्फ धोनी (6) के नाम है।
विज्ञापन
रांची टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकार्ड
6 of 7
स्टीव ओ कीफ
स्टीव ओ'कीफ ने 77 ओवर गेंदबाजी की, किसी भी गेंदबाज द्वारा भारतीय जमीन पर सर्वाधिक है।। उन्होंने एलन डेविडसन के द्वारा 1959 में बनाये गए रिकॉर्ड (57.3) को तोड़ा। 2000 के बाद से सबसे ज्यादा ओवर फेंकने का रिकॉर्ड ज़िम्बाब्वे के रेमंड प्राइस के नाम है, जिन्होंने ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 79 ओवर फेंके।