फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत से खुश कोच शास्त्री बोले, अब कोई नहीं कह सकता कि ऑस्ट्रेलियाई टीम कमजोर थी

Mon, 20 Jan 2020 08:51 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रवि शास्त्री और विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत से टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री टीम के प्रदर्शन से खुश हैं। मुख्य कोच रवि शास्त्री ने वन-डे श्रृंखला जीतने के बाद पिछले साल ऑस्ट्रेलिया पर भारत की टेस्ट श्रृंखला में जीत की सराहना नहीं करने वाले आलोचकों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अब कोई नहीं कह सकता कि हम कमजोर ऑस्ट्रेलियाई टीम से खेले।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में भारत ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली टेस्ट श्रृंखला जीती थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम में उस समय डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ नहीं थे । शास्त्री ने तीसरे वन-डे में भारत की सात विकेट से जीत के बाद कहा कि इस टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। कोई नहीं कह सकता कि हम कमजोर ऑस्ट्रेलियाई टीम से हारेृ। मुंबई में हारने के बाद लगातार दो मैच जीतना और इतनी यात्रा के बीच जबकि ऑस्ट्रेलिया ने तीनों मैचों में टॉस जीता।
विज्ञापन

3 of 4
टीम इंडिया - फोटो : बीसीसीआई
ऑस्ट्रेलिया में भारत की टेस्ट श्रृंखला में जीत के बाद बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली समेत कइयों ने कहा था कि यह पूरी मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम नहीं थी। इस बार हालांकि जिस ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत ने हराया, उसमें स्मिथ और वार्नर दोनों थे।
विज्ञापन

4 of 4
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 286 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में भारत ने रोहित शर्मा की सेंचुरी और विराट कोहली के 89 रन की पारी के बदलौत 15 गेंद बाकी रहते तीन विकेट पर 289 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही उसने तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें