फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: ये हैं मैच के 5 मुजरिम, जिनकी नाकामी पड़ी टीम इंडिया को भारी

Sat, 12 Jan 2019 06:00 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
aus v ind
टीम इंडिया शनिवार को टेस्ट सीरीज जीत की लय बरकरार नहीं रख सकी। विराट ब्रिगेड को सिडनी में खेले गए पहले वन-डे में 34 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। पहले वन-डे में जानने को मिला कि टीम इंडिया किन क्षेत्रों में कमजोर है। अब टीम के पास 15 जनवरी को होने वाले मुकाबले में इन कमियों को दूर करके वापसी करने का मौका होगा। चलिए आपको बताते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के हाथों पहले वन-डे में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया की हार के विलेन कौन बने:
विज्ञापन

2 of 6
Ravindra Jadeja
रवींद्र जडेजा- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज से निलंबित ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की जगह भरने के लिए रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया था। जडेजा का प्रदर्शन फ्लॉप रहा। उन्होंने गेंदबाजी जरूर अच्छी की और 10 ओवर के अपने स्पेल में 48 रन देकर 1 विकेट लिया। मगर बल्लेबाजी में वह कोई कमाल नहीं कर सके। टीम इंडिया और रोहित शर्मा को जडेजा से आक्रामक और बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह केवल 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। गैर-जिम्मेदाराना रवैये की वजह से जडेजा मैच के मुजरिम बने।
विज्ञापन

3 of 6
दिनेश कार्तिक - फोटो : indian express
दिनेश कार्तिक- दिनेश कार्तिक ने भी काफी निराश किया। टीम इंडिया को अहम मौकों पर जीत दिलाने वाले कार्तिक सिडनी में अपना जादू नहीं दिखा सके। वह शॉर्ट गेंद पर कट एंड बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। कार्तिक केवल 12 रन बना सके और इस दौरान उन्होंने एक भी बाउंड्री नहीं लगाई। दाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत सबसे ज्यादा रोहित शर्मा को थी, जो टीम इंडिया को जीत दिलाने के लिए अपना सौ प्रतिशत झोंक रीहे थे।

4 of 6
शिखर धवन
शिखर धवन- टीम इंडिया को 289 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करना था। ऐसे में मेहमान टीम को दमदार शुरुआत की जरूरत थी। मगर शिखर धवन इसमें नाकाम रहे। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। गब्बर के नाम से मशहूर धवन ने इससे पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि, पहले वन-डे में वह कोई कमाल नहीं कर सके। जेसन बेहरनडोर्फ ने पारी के पहले ही ओवर में धवन को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन

5 of 6
khaleel ahmed
खलील अहमद- युवा तेज गेंदबाज से देश को शानदार प्रदर्शन की बहुत उम्मीदें हैं, लेकिन वह ऐसा करने में सफल नहीं हुए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 8 ओवर में 55 रन खर्च किए जबकि कोई विकेट नहीं ले सके। अहमद ने काफी रन खर्च किए। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खलील अहमद का सामना करने में कोई तकलीफ नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
virat kohli out
विराट कोहली- कप्तान विराट कोहली के आउट होते ही मैच टीम इंडिया के हाथ से फिसलता हुआ नजर आया। विराट कोहली को भी अपने विकेट की कीमत का अंदाजा था और आउट होने के बाद उनके चेहरे पर निराशा भी दिखी। कप्तान कोहली केवल 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे और टीम इंडिया मुश्किलों से घिर गई। टीम इंडिया की हार के लिए सबसे ज्यादा कप्तान ही जिम्मेदार रहे।

नोट: अंबाती रायुडू का प्रदर्शन भी काफी निराशाजनक था। वह भी मुजरिमों की लिस्ट में शुमार हैं। हालांकि, टॉप पांच में उन्हें जगह नहीं मिली क्योंकि अन्य खिलाड़ियों से टीम को ज्यादा उम्मीदें थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें