फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली ही गेंद पर आउट हुए धोनी, वन-डे इतिहास में 5वीं बार घटी यह 'अनहोनी'

Tue, 05 Mar 2019 04:44 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे दूसरे वन-डे में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गोल्डन डक का शिकार हुए। आइए जानते हैं दूनिया के बेस्ट मैच फिनिशर माने जाने वाले धोनी कितनी बार गोल्डन डक के शिकार हुए हैं? 
विज्ञापन

2 of 6
एमएस धोनी और केदार जाधव
इसी के साथ महेंद्र सिंह धोनी अपने वन-डे करियर में पांचवीं बार गोल्डन डक के शिकार हुए। इनमें से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उन्हें दो बार शून्य पर आउट किया है। बता दें कि 9 साल बाद ऐसा हुआ है कि धोनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इससे पहले साल 2010 में धोनी के साथ ऐसी 'अनहोनी' हुई थी।
विज्ञापन

3 of 6
ms dhoni
पहले वन-डे में शानदार प्रदर्शन करने वाले धोनी को दूसरे वन-डे में कंगारू गेंदबाज एडम जंपा ने 33वें ओवर की तीसरी गेंद पर उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा।

4 of 6
ms dhoni
इससे पहले धोनी साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव और साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए मैच में धोनी गोल्डन डक का शिकार हुए थे।
विज्ञापन

5 of 6
महेंद्र सिंह धोनी
इसके बाद साल 2007 में श्रीलंका के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन और साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापट्नम में खेले गए मुकाबले में वह गोल्डन डक का शिकार हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एमएस धोनी और केदार जाधव
बता दें कि कंगारुओं के खिलाफ पहले वन-डे में एमएस धोनी (59) ने केदार जाधव (81) के साथ मिलकर 141 रन की अटूट साझेदारी कर टीम इंडिया को छह विकेट से जीत दिलाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें