फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के कोने में धूल फांकती मिली 400 साल पुरानी पेंटिंग, नीलामी में मिल सकते हैं 1200 करोड़ रुपये

Tue, 05 Mar 2019 04:30 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Caravaggio Judith and Holofernes - फोटो : Eric Turquin
इटली के लोकप्रिय चित्रकार माइकल एंजेलो मेरिसी द कारावाजियो ने वर्ष 1607 में एक बेहतरीन पेंटिंग बनाई थी, लेकिन यह बनने के कुछ समय बाद ही कहीं गुम हो गई थी। अब यह पेंटिंग मिल गई है, जिसे नीलामी के लिए रखा जाएगा। माना जा रहा है कि यह पेंटिंग 1200 करोड़ रुपये में नीलाम हो सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
Caravaggio Judith and Holofernes - फोटो : Eric Turquin
400 साल पुरानी इस पेंटिंग का नाम 'ज्यूडिथ एंड होलोफेरनेस' है। यह माइकल एंजेलो की अद्भुत रचनाओं में से एक है। साल 2014 में फ्रांसीसी पेंटिंग आर्ट विशेषज्ञ एरिक तुर्किन को यह पेंटिंग टूलो स्थित एक घर के कोने में धूल फांकती हुई मिली थी। 
विज्ञापन

3 of 5
Caravaggio Judith and Holofernes - फोटो : Eric Turquin
साल 2016 में पहली बार फ्रांस सरकार को इस पेंटिंग के बारे में पता चला था। तब से लेकर अब तक इस पेंटिंग को छुपा कर रखा गया था। अब इस पेंटिंग की नीलामी इसी साल 7 जून को लंदन में होने वाली है। 

4 of 5
Caravaggio Judith and Holofernes - फोटो : Twitter
इस पेंटिंग की पहचान इसके साथ मिले दो पत्रों के जरिए की गई। यह पत्र वर्ष 1619 में इटली के मनतुआ राज्य के राजा (ड्यूक ऑफ मनतुआ) को लिखे गए थे। इसमें पेंटिंग की पूरी जानकारी थी। साथ ही यह कहां बनी और इसकी कॉपी किसके पास है, यह भी विस्तार से बताया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Caravaggio Judith and Holofernes - फोटो : Twitter
हालांकि पेंटिंग आर्ट विशेषज्ञों का मानना है कि यह पेंटिंग असली ना होकर नकली भी हो सकती है, लेकिन इस पेंटिंग के नकली होने के सबूत अब तक नहीं मिले हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह पेंटिंग नकली हुई तो इसे बनाने वाले की तारीफ करनी चाहिए कि उसने बिल्कुल असली की तरह की इसे बनाई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें