फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा था आखिरी दो ओवर्स का रोमांच, धोनी के छक्के ने यूं तोड़ा कंगारुओं का गुरूर

Wed, 16 Jan 2019 08:28 AM IST
Priyesh Mishra स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ms dhoni
विराट कोहली (104) के शानदार शतक और एमएस धोनी (55) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने मंगलवार को दूसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत दर्ज की। एडिलेड के ओवल में खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने कंगारुओं को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। आइए इसी कड़ी में जानते हैं आखिरी दो मैचों का रोमांच...
 
विज्ञापन

2 of 5
एमएस धोनी
बता दें कि टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर स्कोर लेवल किया। 49वें ओवर में क्रीज पर एमएस धोनी और दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी कर रहे थे। भारत को उस वक्त 12 गेंदों में 16 रन की दरकार थी। तभी गेंदबाजी में मोर्चा संभालने आए मार्कस स्टोइनिस।
विज्ञापन

3 of 5
एम एस धोनी - फोटो : BCCI
49वां ओवर
48.1 स्टोइनिस की पहली गेंद पर धोनी ने दौड़कर एक रन लिया।
48.2 ओवर की दूसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने एक्स्ट्रा कवर ड्राइव लगाकर दो रन लिए।
48.3 इसके बाद तीसरी गेंद पर कार्तिक ने लॉन्ग पर शॉट खेला और एक रन लिया।

4 of 5
दिनेश कार्तिक
48.4 स्ट्राइक पर खड़े धोनी ने एक्स्ट्रा कवर पर शॉट खेलकर एक रन चुराया।
48.5 ओवर की पांचवीं गेंद पर कार्तिक ने पीछे की तरफ स्कूप शॉट खेलकर तीन रन लिए।
48.6 आखिरी गेंद पर धोनी ने लॉन्ग की तरफ बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद एक टप्पा खाकर सीधे फील्डर के हाथों में पहुंची और टीम इंडिया को एक रन मिला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ms dhoni
50वां ओवर
इसके बाद आखिरी ओवर फेंकन आए तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ। इस वक्त टीम इंडिया को जीत के लिए छह गेंदों पर सात रन की जरूरत थी।
49.1 एमएस धोनी ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से जबरदस्त छक्का लगाया और अपना अर्धशतक भी पूरा किया।
49.2 धोनी ने मिड ऑन पर पर हल्के हाथों से शॉट खेलकर एक रन निकाला और टीम इंडिया को जीत दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें