फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से खास है एडिलेड वन-डे में मिली जीत, याद आया 20 साल पुराना किस्सा

Wed, 16 Jan 2019 08:28 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
टीम इंडिया ने मंगलवार को एडिलेड में खेले गए दूसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा वन-डे 18 जनवरी को मेलबर्न में खेला जाएगा। ऐडिलेड के मैदान पर पिछले 10 सालों में किसी भी टीम ने इतना बड़ा टारगेट चेज नहीं किया था। आज के इस मुकाबले को देखकर 20 साल पुराना (श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच का मैच) किस्सा याद आ गया। इसलिए टीम इंडिया की इस जीत को खास माना जा रहा है। आइए जानते हैं एडिलेड के मैदान पर चेज की गई वो टॉप पांच पारियाः
 
विज्ञापन

2 of 6
महेला जयवर्धने
श्रीलका बनाम इंग्लैंड, 1999
इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 303 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में श्रीलंका ने 2 गेंद शेष रहते ही यह मैच 1 विकेट से अपनेनाम किया था। इस मैच में महेला जयवर्धने ने 120 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी, जबकि सनथ जयसुर्या ने 51 रन बनाए थे।
 
विज्ञापन

3 of 6
virat kohli
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2019*
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने कंगारुओं को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सामने 299 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में टीम इंडिया ने 4 गेंद शेष रहते ही 299 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच में विराट कोहली ने 104 और एमएस धोनी ने 55 रन की नाबाद पारी खेली।
 

4 of 6
न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड,
न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड, 1983
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने इस मुकाबले में 5 विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड को जीत के लिए 297 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में न्यूजीलैंड ने 7 गेंद शेष रहते ही 4 विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन

5 of 6
australia cricket team - फोटो : File
श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया 2012
इस मैच में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 274 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इस मैच में श्रीलंका की तरफ से तिलकरत्ने दिलशान ने 106 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : File photo
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2012
ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के सामने 270 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में टीम इंडिया ने गौतम गंभीर के शानदार 92 रन की बदौलत 4 विकेट से यह मैच अपने नाम किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें