फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगारुओं के खिलाफ हैट्रिक लेते ही कुलदीप के नाम हुए कई रिकॉर्ड

Fri, 22 Sep 2017 09:59 AM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 5
कुलदीप यादव - फोटो : PTI
कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में कुलदीप यादव वनडे क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बन गए हैं। वनडे क्रिकेट में हैट्रिक हासिल करने वाले वो चेतन शर्मा और कपिल देव के बाद तीसरे भारतीय हैं। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले वह दुनिया के पहले स्पिन गेंदबाज हैं।  
 
विज्ञापन

कंगारुओं के खिलाफ हैट्रिक लेते ही रिकॉर्ड बुक्स में छाए कुलदीप यादव

2 of 5
कुलदीप यादव - फोटो : PTI
कुलदीप यादव ने कोलकाता वनडे के अपने आठवें और मैच के 33वें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर मैथ्यू वेड, एस्टन आगर और पैट कमिंस को चलता कर दिया। वेड ने 2 रन बनाकर बोल्ड हुए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए आगर कुलदीप की सीधी गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। उनके बाद मोर्चा संभालने आए पैट कमिंस के बल्ले का कोना लेती हुई कुलदीप की गेंद धोनी के दस्तानों में समा गई। 148 ओवर में पांच से कंगारू टीम अचानक से 148 रन पर आठ विकेट पर पहुंच गई। कुलदीप ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 54 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।  
विज्ञापन

कंगारुओं के खिलाफ हैट्रिक लेते ही रिकॉर्ड बुक्स में छाए कुलदीप यादव

3 of 5
कुलदीप यादव - फोटो : PTI
चेतन शर्मा ने साल 1987 में खेले गए विश्वकप के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में हैट्रिक ली थी। उनकी हैट्रिक की खासियत यह थी कि तीनों ही बल्लेबाज बोल्ड होकर पवेलियन लौटे थे। इसके बाद हरियाणा हरिकेन के नाम से विख्यात कपिल देव ने 1991 में श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के फाइनल में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में ही हैट्रिक ली थी। इसके 26 साल बाद कुलदीप ने ईडेन गार्डन में हैट्रिक लेने का कारनाम किया हैै। 

कंगारुओं के खिलाफ हैट्रिक लेते ही रिकॉर्ड बुक्स में छाए कुलदीप यादव

4 of 5
कुलदीप यादव - फोटो : PTI
वनडे क्रिकेट की 42वीं हैट्रिक लेने वाले कुलदीप  हैट्रिक लेने का कारनाम करने वाले दुनिया के सातवें स्पिनर हैं। उनसे पहले सकलैन मुश्ताक, अब्दुर्र रज्जाक, प्रोस्पर उत्सेया, तायजुलइस्लाम, जेपी डुमिनी, वनिंदू हसरंगा ने वनडे में हैट्रिक ली है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंगारुओं के खिलाफ हैट्रिक लेते ही रिकॉर्ड बुक्स में छाए कुलदीप यादव

5 of 5
कुलदीप यादव - फोटो : ESPN
सबसे कम उम्र में हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 2017 में अपने डेब्यू मैच में 19 साल 338 दिन की उम्र में हैट्रिक लेने का कारनामा किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें