ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता के ईडेन गार्डन में जीत के हीरो तो कई रहे लेकिन सबकी नजरें चाइनामैन से हैट्रिक मैन बने कुलदीप यादव की और मुड़ गईं। कुलदीप वनडे क्रिकेट में हैट्रिक बनाने वाले पहले भारतीय स्पिनर हैं। उनसे पहले चेतन शर्मा और कपिल देव ने ये कारनामा किया था लेकिन दोनों तेज गेंदबाज थे। कुलदीप ने पारी के 33वें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद में मैथ्यू वेड, एस्टन आगर और पैट कमिंस को चलता कर इतिहास रच दिया। आईए नजर डालें किस तरह कुलदीप ने इन खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
कंगारुओ के खिलाफ 'चाइनामैन' कैसे बना 'हैट्रिक मैन' देखिए तस्वीरें
2 of 5
मैथ्यू वेड
- फोटो : PTI
2 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे बांए हाथ के बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने कुलदीप की टप्पा खाकर ऑफ स्टंप से बाहर जा रही गेंद को कट करने का प्रयास किया। गेंद बैट का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे ऑफ स्टंप पर लगी और उनकी गिल्लियां बिखर गईं।
विज्ञापन
कंगारुओ के खिलाफ 'चाइनामैन' कैसे बना 'हैट्रिक मैन' देखिए तस्वीरें
3 of 5
एस्टन आगर
- फोटो : PTI
मैथ्यू वेड के बाद बल्लेबाजी करने आए स्पिनर एस्टर आगर को कुलदीप ने सीधी गेंद फेंकी। जो सीधे जाकर उनके पिछले पैड के निचले हिस्से में लगी। अंपायर ने उन्हें विकेट के सामने पाया और बिना कोई संकोच किए एलबीडब्ल्यू करार दिया। वेड खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए।
कंगारुओ के खिलाफ 'चाइनामैन' कैसे बना 'हैट्रिक मैन' देखिए तस्वीरें
4 of 5
पैट कमिंस
- फोटो : PTI
वेड के बाद बल्लेबाजी करने पैट कमिंस आए। दांए हाथ के बल्लेबाज पैट कमिंस के लिए कुलदीप ने अलग प्लान बना रखा था। कुलदीप ये जानते थे कि गेंद अंदर की तरह ज्यादा स्पिन नहीं हो रही है बावजूद इसके उन्होंने ऑफ स्टंप के थोड़ा बाहर गुगली डाली। जिसे कमिंस पढ़ नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई विकेट कीपर धोनी के दस्तानों में समा गई। इसी के साथ कुलदीप ने इतिहास रच दिया।
कंगारुओ के खिलाफ 'चाइनामैन' कैसे बना 'हैट्रिक मैन' देखिए तस्वीरें
5 of 5
कुलदीप यादव
- फोटो : PTI
इसी साल पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू करने वाले कुलदीप ने अपने करियर के महज नवें मैच में ये उपलब्धि हासिल की। उनके नाम कोलकाता वनडे के बाद 16 विकेट हो गए हैं। 41 रन देकर 3 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप ने 53 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।