फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिंच बोले- बुमराह का हौव्वा दिमाग से निकाल, मजबूत पक्षों पर ध्यान देने की जरूरत

Fri, 10 Jan 2020 08:16 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आरोन फिंच - फोटो : social media
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने शुक्रवार को कहा कि भारत के खिलाफ तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में उनकी टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा वे अपने दिमाग में जसप्रीत बुमराह का हौव्वा नहीं बनाए रखे। फिंच के अनुसार भारत का प्रमुख तेज गेंदबाज सम्मान का हकदार है, लेकिन उनकी टीम के लिए यह अहम होगा कि वह अपने मजबूत पक्षों पर ध्यान दे।

फिंच ने कहा, ‘मेरा मानना है कि खिलाड़ी जितना अधिक उनका सामना करेंगे उतना उन्हें पता चलता रहेगा कि वह कैसी गेंदबाजी करते हैं। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हम इसको लेकर ज्यादा हौव्वा न बनाएं।’ आक्रामक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के साथ पारी का आगाज करते हुए फिंच को बुमराह का सामना करना होगा।
विज्ञापन

2 of 6
वॉर्नर और फिंच - फोटो : सोशल मीडिया
फिंच ने कहा कि वह निश्चित तौर पर बेहतरीन गेंदबाज हैं। वह ऐसे गेंदबाज हैं कि जब आप उनके खिलाफ नहीं खेल रहे हों तो आप उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखना पसंद करेंगे। वह तेज और आक्रामक गेंदबाज हैं और वह अपनी रणनीति पर बहुत अच्छी तरह से अमल करते हैं।

बुमराह तीन महीने तक चोट से बाहर रहने के बाद वापसी कर रहे हैं और ऑस्ट्रेलियाई टीम 14 जनवरी से मुंबई में शुरू होने वाली सीरीज में उनका सामना करने को लेकर सतर्क हैं। फिंच ने कहा, ‘हम एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में क्या है हमें इस पर ध्यान देना होगा तथा प्रत्येक खिलाड़ी के कमजोर और मजबूत पक्ष होते हैं। इसलिए हमें मानसिक तौर पर इस चुनौती के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन

3 of 6
aus vs ind

भारत-ऑस्ट्रेलिया वन-डे सीरीज कार्यक्रम

  • 14 जनवरी पहला मैच मुंबई

  • 17 जनवरी दूसरा मैच राजकोट

  • 19 जनवरी तीसरा मैच बंगलूरु

4 of 6
मार्नस लाबुशाने - फोटो : ट्विटर

लाबुशाने के वन-डे पदापर्ण पर रहेगी नजर

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे मार्नस लाबुशाने टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद वनडे में पदार्पण के लिए तैयार हैं और उनका बुमराह की अगुआई वाले आक्रमण से रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है। फिंच ने कहा, ‘हां यह मुकाबला रोमांचक होगा।

हमने पिछले 12 महीनों में मार्नस के खेल में आमूलचूल सुधार देखा है और यह उनके स्कोर और टेस्ट क्रिकेट में छोड़े गए प्रभाव से भी पता चलता है। सीमित ओवरों में उनका घरेलू रिकॉर्ड शानदार है। उम्मीद है कि टेस्ट सीरीज की उनकी फॉर्म वन-डे में भी बरकरार रहेगी।’ लाबुशाने लेग ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं।

विज्ञापन

5 of 6
मार्नस लाबुशाने - फोटो : ट्विटर
मार्न्स लाबुशाने ने कहा है कि मुझे इस सीजन में कुछ सफलता मिली, लेकिन असल चुनौती लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की है। भारत में हालात मुश्किल हैं और उनकी टीम बेहद मजबूत है। भारत में यह अहम होगा कि आप स्पिन को कैसे खेलते हैं। 
  • 1459 : रन बनाए हैं लाबुशाने ने अब तक खेले गए 14 टेस्ट मैचों में
  • 05 : मैचों में चार शतक जमाए हैं लाबुशाने ने ऑस्ट्रेलियाई घरेलू सत्र में
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पैट कमिंस - फोटो : PTI

भारत के खिलाफ सीरीज में स्पिनर की भूमिका अहम

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने भारत दौरे पर रवाना होने से पहले कहा कि 14 जनवरी से शुरू हो रही सीरीज में स्पिनरों की भूमिका अहम होगी। हालांकि उन्हें नहीं लगता कि वनडे में पिचें स्पिनरों के लिए अत्यधिक मददगार होंगी। उन्होंने कहा कि पिछली बार दोनों टीमों ने दो-दो स्पिनर उतारे थे जो मिडिल ओवरों में खासतौर पर उपयोगी रहेंगे। मेहमान टीम में एश्टन एगर और एडम जांपा के रूप में दो विशेषज्ञ स्पिनर हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें