देहरादून में रविवार को रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए टी20 के अंतिम मुकाबले में स्टार गेंदबाज राशिद खान ने कमाल की गेंदबाजी कर मैच और और भी रोमांचक बना दिया।
विज्ञापन
2 of 5
देहरादून में टी 20 मैच
17वें ओवर में राशिद ने मैचे ही पलट दिया। ओवर की पहली तीन गेंदों पर उन्होंने तीन विकेट लिए। अपनी पहली गेंद पर उन्होंने जॉर्ज डॉकरेल 18, दूसरी पर शैन गेटकते 2 और तीसरी पर सिमरन जीत सिंह 00 को आउट कर उन्होंने हैट्रिक विकेट लिया।
विज्ञापन
3 of 5
देहरादून में टी 20 मैच
इसी ओवर से आयरलैंड की जीतने की उम्मीद खत्म हो गई। इस मैच में राशिद ने 3 मैचों में 11 विकेट चटकाए। इससे पहले देहरादून में ही हुए बांग्लादेश से साथ हुए मैच में उन्होंने 3 मैचों में 9 विकेट चटकाए थे।
4 of 5
देहरादून में टी 20 मैच
वहीं मोहम्मद नबी की आतिशी पारी ने अफगानिस्तान की टीम को रिकॉर्ड जीत दिलाई। अफगानिस्तान की टीम ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे व अंतिम टी-20 मुकाबले में 210 रन बनाए। जबाव में आयरलैंड की टीम ने आठ विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी।
अफगानिस्तान ने 33 रनों से जीतकर तीन टी-20 मैचों की सीरीज में आयरलैंड को क्लीन स्वीप कर दिया। मोहम्मद नबी ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में सात छक्के और छह चौके लगाए।