ऋषभ पंत
पंत, शंकर और जडेजा ने नहीं उठाया मौके का फायदा - भारतीय युवा ब्रिगेड के पास अपनी प्रतिभा साबित करने का शानदार मौका था। ऋषभ पंत, विजय शंकर और रविंद्र जडेजा को बल्ले के साथ अपनी उपयोगिता साबित करने का सटीक मंच मिला था। इस मुकाबले में प्रदर्शन करके उन्हें टिकट टू वर्ल्ड कप मिलना तय था। हालांकि, तीनों ही इस मौके का फायदा उठाने से चूक गए। पंत और शंकर क्रमश: 16-16 रन बनाकर पवेलियन लौटे जबकि जडेजा खाता भी नहीं खोल सके।