भारत का पहला ऑस्ट्रेलिया दौरा आजादी के बाद ही हुआ। दोनों देशों के बीच 70 साल के क्रिकेट इतिहास में ऐसा एक भी मौका नहीं आया जब भारतीय टीम को जीत हासिल हुई हो। हर बार कंगारूओं की धरती पर भारतीय शेर शिकार होकर ही स्वदेश लौटते हैं।
ऐसे में इस बार कमजोर नजर आ रही मेहमान टीम का शिकार कर कप्तान विराट कोहली अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराना चाहेंगे। जबकि डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरे दमखम के साथ पलटवार करेगी।
ऐसे में दोनों टीम के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी। इसके पहले हमने आपसे गेंदबाजों के बारे में बात की थी। आइए अब भारत-ऑस्ट्रेलिया के उन बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं, जो इस सीरीज में अपनी-अपनी जीत-हार में अहम भूमिका निभाएंगे।