इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में 1-1 से बराबरी पर रहने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ हुए चार दिवसीय अभ्यास मैच में टीम इंडिया की पोल खुल गई। यह मैच बेशक ड्रॉ हो गया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पुख्ता तैयारियों के बारे भारत को आगाह कर दिया।
वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने इस साल इंग्लैंड समेत जिम्बाब्वे, यूएई, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले खेले हैं। इस दौरान टीम की गेंदबाजी में पहले जैसी धार देखने को जरूर मिली, लेकिन कंगारुओं की खराब बल्लेबाजी का नमूना पूरी दुनिया ने देखा।
पिछले पांच मुकाबलों के परिणाम
भारत-ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट में पिछले पांच मुकाबलों के परिणामों पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया ने पांच में से चार मैच गंवाए हैं, जबकि एक ड्रॉ खेला है। वहीं टीम इंडिया पांच में से पिछले तीन मुकाबले जीती है, जबकि उसे दो में हार का सामा करना पड़ा है।
पिच और कंडीशन
भारत ने एडिलेड में आखिरी बार साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेला था। एडिलेड की पिच काफी ड्राय है। क्यूरेटर के मुताबिक एडिलेड की पिच पर हल्की घास छोड़ी गई है। तापमान काफी गर्म होने की वजह से यहां स्पिन अटैक एक बड़ा फैक्टर क्रिएट कर सकता है।