भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में छह दिसंबर से चार मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मैच एडिलेड में खेला जाएगा। बता दें कि भारत ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 44 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें पांच में जीत, जबकि 28 में हार का समाना करना पड़ा है।
ये भी बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टीम इंडिया ने अभी तक कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। गौरतलब है कि इस साल टीम इंडिया को विदेशी सरजमीं पर दक्षिण अफ्रीका को हाथों 1-2 से, जबकि इंग्लैंड के हाथों 1-4 से करारी हार झेलनी पड़ी थी।
इस लिहाज से कप्तान विराट कोहली की अगुआई में यह टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी मायने रखती है।
आइए जानते हैं कि कब, कहां और कैसे देखें पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंगः
पहला टेस्ट कब खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 6 दिसंबर 2018 को खेला जाएगा।
पहला टेस्ट कहां है?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच एडिलेड ओवर स्टेडियम में खेला जाएगा।
किस समय शुरू होगा मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा।
किस चैनल में मैच का प्रसारण होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच का प्रसारण सोनी नेटवर्क पर किया जाएगा।
ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लाइव पर उपलब्ध होगी। साथ ही
https://www.amarujala.com/ पर लाइव स्कोर और लाइव अपडेट्स देखे जा सकते हैं।
टीमें इस प्रकार हैंः
भारतः विराट कोहली, मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलियाः मार्कस हैरिस, आरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकोंब, ट्रेविस हेड, टिम पैन, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड।