फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारत का 'टेस्ट', इतिहास रचने को तैयार टीम इंडिया

Wed, 05 Dec 2018 06:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
virat kohli
विज्ञापन

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज छह दिसंबर से शुरू होने जा रही है, जिसका पहला मुकाबला एडिलेड में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस महाघमासान से पहले ही फैंस और दिग्गजों की प्रतिक्रियाओं में टीम इंडिया का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आ रहा है।

विज्ञापन




उधर स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर लगे एक-एक साल के बैन की वजह से हल्की पड़ चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए भारत के सामने मजबूत चुनौती पेश करना मुश्किल होगा। हालांकि पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो विदेश पिचों पर टीम इंडिया के नतीजे भी कुछ खास प्रभाव नहीं डालते हैं।
विज्ञापन


साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को 1-2 से करारी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ तो स्थिति और भी ज्यादा बदतर थी। इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को 1-4 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में 1-1 से बराबरी पर रहने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ हुए चार दिवसीय अभ्यास मैच में टीम इंडिया की पोल खुल गई। यह मैच बेशक ड्रॉ हो गया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पुख्ता तैयारियों के बारे भारत को आगाह कर दिया।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने इस साल इंग्लैंड समेत जिम्बाब्वे, यूएई, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले खेले हैं। इस दौरान टीम की गेंदबाजी में पहले जैसी धार देखने को जरूर मिली, लेकिन कंगारुओं की खराब बल्लेबाजी का नमूना पूरी दुनिया ने देखा।

पिछले पांच मुकाबलों के परिणाम
भारत-ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट में पिछले पांच मुकाबलों के परिणामों पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया ने पांच में से चार मैच गंवाए हैं, जबकि एक ड्रॉ खेला है। वहीं टीम इंडिया पांच में से पिछले तीन मुकाबले जीती है, जबकि उसे दो में हार का सामा करना पड़ा है।

पिच और कंडीशन
भारत ने एडिलेड में आखिरी बार साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेला था। एडिलेड की पिच काफी ड्राय है। क्यूरेटर के मुताबिक एडिलेड की पिच पर हल्की घास छोड़ी गई है। तापमान काफी गर्म होने की वजह से यहां स्पिन अटैक एक बड़ा फैक्टर क्रिएट कर सकता है।
विज्ञापन

किस पर कौन भारी
ऑस्ट्रेलिया में भारत ने कुल 44 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उसे केवल पांच में ही जीत हासिल हुई है। इसके अलावा उसे 28 में हार मिली है। साल 2003-04 में राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में टीम इंडिया ने आखिरी बार एडिलेड के ग्राउंड में बाजी मारी थी, जब अजीत अगरकर ने दूसरी पारी में छह विकेट चटकाकर कंगारुओं को बैकफुट पर धकेल दिया था।

टीमें इस प्रकार:
भारतः विराट कोहली, मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलियाः मार्कस हैरिस, आरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकोंब, ट्रेविस हेड, टिम पैन, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें