फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपुर में दिखा अद्भुत नजारा, जब 7 नंबर की जर्सी पहने फैन को देख दौड़ पड़े धोनी और फिर...

Tue, 05 Mar 2019 07:31 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एमएस धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। दुनिया भर में लोग धोनी के दीवाने हैं। उनकी बल्लेबाजी और उनके अंदाज के लाखों फैन है। ऐसा कई बार देखा गया है कि धोनी के फैंस उनसे मिलने की खातिर हर सीमा लांघ देते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
एमएस धोनी
फैंस की चाहत सिर्फ इतनी कि एक बार माही से मिलने का मौका मिल जाए। फैन कई बार उनसे मिलने के लिए बीच मैदान में घुस चुके हैं। कुछ ऐसा ही शनिवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वन-डे में देखने को मिला।
विज्ञापन

3 of 6
एमएस धोनी
दरअसल, नागपुर में खेले जा रहे दूसरे वन-डे में एक फैन धोनी को हग करने करने के लिए बीच मैदान पर आ गए। फैन 7 नंबर की जर्सी वाला व्हाइट कलर का टी-शर्ट पहना हुआ था और उसके पीछे थाला लिखा हुआ था। फैन के मैदान पर पहुंचते ही धोनी दौड़ने लगे। यह दृश्य देखने वाला था। इस दौरान धोनी खूब मजाकिया अंदाज में दिखे। हालांकि, धोनी ने फैन से हाछ भी मिलाया और हग भी किया।

4 of 6
dhoni fan
बता दें कि यह पहली बार नहीं जब बीच मैदान में धोनी से मिलने फैन न पहुंचा हो। ऐसा कई बार हो चुका है। इसी साल दो महीने पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले गए दूसरे वन-डे में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। 


 
विज्ञापन

5 of 6
MS DHONI TIRANGA
हुआ यूं कि धोनी ने आखिरी ओवर में छक्का जड़ टीम इंडिया को यह मैच 6 विकेट से जीताया था। मैच जीतने के बाद जब धोनी ग्राउंड पर लौट रहे थे तो फैन्स उनको खूब चीयर कर रहे थे। हैमिल्टन में खेले गए तीसरे टी-20 मै के दौरान भी कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला। मैच की पहली पारी के दौरान जब धोनी विकेटकीपिंग कर रहे थे तभी एक फैन मैदान में घुस धोनी तक पहुंच गया। इस फैन ने धोनी के पास पहुंचने के बाद उनके पैर छुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
DHONI TIRANGA
असल पल उसके बाद आया जब ये फैन पैर छूने के चक्कर में ये भूल गया कि उसने हाथ में तिरंगा लिया हुआ था जो कि मैदान से छू रहा था। धोनी ने जैसे ही ये देखा उन्होंने सब कुछ छोड़कर सबसे पहले तिरंगा हाथ में उठाया और उसे अपने पास रखा, तभी सुरक्षाकर्मी इस फैन को मैदान से बाहर करने में जुट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें