भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में आज से शुरू हुआ तीसरा टेस्ट मैच कई मायनों में खास है। मैच में मैदान से लेकर खिलाड़ियों, स्टंप्स से लेकर दर्शक स्टैंड तक सबकुछ पिंक-पिंक नजर आ रहा है। मैच के दौरान लोग ब्रेस्ट कैंसर जागरुकता अभियान में अपना समर्थन जताने के लिए पिंक रंग के कपड़े पहनते हैं। साथ ही 1-1 से बराबरी पर खड़ी टेस्ट सीरीज किस दिशा में मुड़ेगी, इसका फैसला सिडनी टेस्ट से हो जाएगा। इन सबके इतर यह मुकाबला क्लेयर पोलोसक के लिए भी याद रखा जाएगा।