फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल कुंबले ने टीम इंडिया को चेताया, अगर पहला टेस्ट नहीं जीते तो कोहली के बिना...

Fri, 11 Dec 2020 06:50 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली - फोटो : social media
पूर्व राष्ट्रीय कोच अनिल कुंबले को लगता है कि अगर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती डे-नाइट टेस्ट में जीत हासिल नहीं की तो करिश्माई कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में मेहमानों के लिए काफी मुश्किल हो जाएगी। 

 
विज्ञापन

2 of 7
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत 17 दिसंबर से एडीलेड में डे-नाइट टेस्ट के साथ बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट श्रृंखला की शुरूआत करेगा और कुंबले को लगता है कि यह मैच भारत के लिए बड़ी चुनौती होगी। कप्तान कोहली शुरुआती टेस्ट के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट आएंगे। इस महान स्पिनर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'अगर हम पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल करके आगे हो जाते हैं तो भारत के पास पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे की उपलब्धि को दोहराने का बढ़िया मौका होगा।'
विज्ञापन

3 of 7
डेविड वार्नर - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'हालांकि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर टीम में वापसी कर रहे हैं और फिर विराट भी तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएगा तो यह निश्चित रूप से भारत के लिए बड़ा कारण बन जाएगा। लेकिन यह कहने के बावजूद, टीम में काफी काबिलियत मौजूद हैं, भले ही वो बल्लेबाजी हो या फिर गेंदबाजी।'

4 of 7
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय खिलाड़ियों के पास शीर्ष स्तर के क्रिकेट में गुलाबी गेंद से खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं हैं और टीम ने केवल एक ही मैच गुलाबी गेंद से खेला है जो पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ था जिसमें उसने पारी और 46 रन के अंतर से जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन

5 of 7
विराट कोहली के साथ अनिल कुंबले - फोटो : पीटीआई
वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पिछले कुछ वर्षों में काफी दिन-रात्रि मैच खेले हैं। कुंबले को लगता है कि भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण ऑस्ट्रेलिया के बराबर ही है जबकि मेहमान बल्लेबाजी में मेजबानों से आगे हैं लेकिन यह सब पहले टेस्ट के नतीजे पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन

6 of 7
अनिल कुंबले
जंबो के नाम से विख्यात इस खिलाड़ी की माने तो, 'अगर हम गुलाबी गेंद के टेस्ट में जीत हासिल कर बढ़त हासिल कर लेते हैं- जिसमें ऑस्ट्रेलिया निश्चित रूप से मजबूत है और उन्होंने एडीलेड में जब भी गुलाबी गेंद से मैच खेले हैं तो काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अनिल कुंबले - फोटो : ट्विटर
कुंबले ने कहा, 'इसलिए अगर भारत पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बढ़त हासिल कर लेता है तो मैं भारत का समर्थन करूंगा। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो विराट के बिना अगले तीन टेस्ट में यह काफी मुश्किल होगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें