भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ गुलाबी गेंद से अभ्यास मैच के पहले दिन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहला अर्धशतक जमाया। बुमराह ने 57 गेंद में 55 रन बनाए। भारतीय टीम 48.3 ओवर में 194 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन
2 of 4
बल्लेबाजी के दौरान जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ट्विटर
जवाब में ऑस्ट्रेलिया ए महज 108 रन पर ही सिमट गई। शमी और सैनी ने तीन-तीन विकेट चटकाए। बुमराह दो तो सिराज के हाथ एक सफलता लगी। इससे पहले भारतीय बल्लेबाजों को जहां रन बनाने में दिक्कत हो रही थी, वहीं बुमराह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए छह चौके और दो छक्के लगाए।
विज्ञापन
3 of 4
बल्लेबाजी के दौरान जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ट्विटर
बुमराह और मोहम्मद सिराज ने दसवें विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की। जसप्रीत बुमराह के बाद शुभमन गिल 43 और फिर पृथ्वी शॉ ने 40 रन का योगदान दिया। पांच खिलाड़ी तो दहाई के अंत तक भी नहीं पहुंच पाए।