फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: जांपा के जाल में फिर फंसे कोहली, एक-दो नहीं बल्कि इतनी बार कर चुके हैं शिकार

Tue, 14 Jan 2020 04:49 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
एक बार फिर एडम जांपा के शिकार हो गए भारतीय कप्तान विराट कोहली। जी हां, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जांपा ने कोहली को अपना निशाना बनाया।
 
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
इस 27 साल के ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने विराट को भारतीय पारी के दौरान 32वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट किया। जांपा ने विराट को खुद की गेंद पर कैच लेते हुए विराट को पवेलियन का रास्ता दिखाया। ऐसा पहली बार नहीं है जब जंपा ने वन-डे में विराट को अपना निशाना बनाया हो। इससे पहले भी जांपा ने विराट को अपना शिकार बनाया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वन-डे अतरराष्ट्रीय में किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा बार भारतीय कप्तान विराट को अपना निशाना बनाया है।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
इस कड़ी में पहला नाम कैरेबियाई गेंदबाज रवि रामपाल का है। रामपाल ने विराट कोहली को सबसे ज्यादा छह बार आउट किया है। 

4 of 5
परेरा - फोटो : Click Ittefaq
रवि रामपाल के बाद दूसरा नाम श्रीलंका के तेज गेंदबाज थिसारा परेरा का है। परेरा ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को पांच बार पेवलियन का रास्ता दिखाया है। तीसरे नंबर पर कीवी गेंदबाज टिम साउथी हैं। उन्होंने इतनी ही बार (5) विराट को आउट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jhye Richardson
इसके बाद चौथे स्थान पर कई गेंदबाज हैं, जिन्होंने विराट को अपना निशाना बनाया हो। इस फेहरिस्त में श्रीलंका के सूरज रंडीव (4), इंग्लैंड के ग्रीम स्वान (4), ऑस्ट्रेलिया के झाय रिचर्डसन (4) और एडम जांपा (4) ने चार बार विराट को वन-डे में चकमा देकर अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें