फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबी डीविलियर्स के फैंस के लिए खुशखबरी, क्या T-20 विश्व कप के लिए बदलेंगे संन्यास का फैसला?

Tue, 14 Jan 2020 04:45 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीकी टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स अपने देश की टीम के लिए एक बार फिर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। डीविलियर्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी को लेकर बयान दिया है। डीविलियर्स ने अपनी वापसी पर कहा कि कुछ भी हो सकता है। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट इन दिनों बदलाव के दौर से गुजर रहा है। टीम को नए कोच और सपोर्टिंग स्टाफ मिले हैं। साथ ही पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के नए निदेशक बने हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई लीग बिग बैस में खेल रहे डीविलियर्स ने कहा कि मैं ग्रीम स्मिथ और टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसी से वापसी को लेकर बात कर रहा हूं। मैं इसके लिए बेहद ही उत्सुक हूं। हांलाकि अभी एक लंबा रास्ता तय करना है। अभी भी बहुत कुछ हो सकता है और मैं फॉर्म में हूं। उम्मीद कर रहा हूं कि सब कुछ ठीक होगा।
विज्ञापन

3 of 4
एबी डीविलियर्स
विश्व कप 2019 में दक्षिण अफ्रीकी टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था। टीम अंतिम चार तक नहीं पहुंच पाई थी। इसके बाद से ही डीविलियर्स की वापसी की खबरें सामने आने लगी थीं। जब से मार्क बाउचर और जैक कैलिस टीम से जुड़े हैं, तभी से एबी की वापसी को लेकर चर्चा गर्म  है। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डू प्लेसी ने भी कुछ समय पहले कहा था कि अगले साल अक्तूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए डीविलियर्स को टीम में लाने की कोशिशें जारी हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
एबी डीविलियर्स
उन्होंने स्मिथ और बाकी के खिलाड़ियों को लेकर कहा कि वे सब मेरे दोस्त हैं और मैंने उनके साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 10 साल अधिक समय तक क्रिकेट खेला है। हम बहुत कुछ कर चुके हैं। उम्मीद है कि मैं जल्द ही फिर से टीम में शामिल हो जाऊंगा।

डीविलियर्स ने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। माना जा रहा है कि इस साल ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप को देखते हुए उनकी वापसी टीम में हो सकती है। एबी अगर वापसी करते भी हैं, तो हो सकता है कि वह खुद को सफेद गेंद के मुकाबले तक ही सीमित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें