फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: क्या बारिश डालेगी दूसरे वन-डे में खलल, राजकोट में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

Fri, 17 Jan 2020 09:15 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजकोट का मैदान - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम राजकोट में सीरीज के दूसरे एकदिवीसीय मुकाबले में कंगारुओं पर पलटवार करने के इरादे से उतरेगी। वानखेड़े में मिली करारी हार के बाद सीरीज बचाने के लिए विराट सेना को हर हाल में राजकोट वन-डे जीतना ही होगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सीरीज के पहले वन-डे में जिस अंदाज में खेलकर भारतीय टीम को मात दी, उससे टीम इंडिया की कमजोरियां उजागर हो गईं। राजकोट में मुकाबला टक्कर का होगा, लेकिन क्या है वहां के मौसम के मिजाज, क्या बारिश टीम इंडिया के सीरीज बराबर करने के इरादों पर पानी फेरेगी? आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज राजकोट में मौसम का मिजाज और पिच का हाल...
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय क्रिकेट फैन - फोटो : social Media
मौसम विभाग के अनुसार 17 जनवरी को राजकोट में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम साफ व खुला रहेगा और फैंस को शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। शुक्रवार के दिन राजकोट का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, लेकिन शाम के समय यह 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है। रात को ओस गिरने की संभावना है। जिसका असर मैच पर असर पड़ सकता है। ऐसे में टॉस की भूमिका अहम होगी।
विज्ञापन

3 of 5
राजकोट स्टेडियम - फोटो : ट्विटर

पिच रिपोर्ट

राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद साबित रही है। इस पिच पर औसत स्कोर 297 रन है। ऐसे में जो भी टीम टॉस जीतेगी पूरी संभावना है कि वह पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करेगी। भारतीय टीम राजकोट में लगभग चार साल के बाद वन-डे खेलने उतरेगी। 

4 of 5
राजकोट क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : ट्विटर

भारत का रिकॉर्ड

सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड खराब रहा है। टीम इंडिया ने यहां अब तक दो वन-डे मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा है। 2013 में भारत को इंग्लैंड से 9 रनों से हराया था। वहीं, 2015 में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टीम इंडिया से 18 रनों से मात दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social Media

इस प्रकार हैं दोनों टीमें

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मनीष पांडे, लोकेश राहुल, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर। 

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, एश्टन अगर, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशैन, केन रिचर्डसन, डी आर्की शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एश्टन टर्नर, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें