फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: शुभमन गिल ने तोड़ा 54 साल पुराना रिकॉर्ड, एक टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने

Sat, 05 Jul 2025 08:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

गिल की कप्तान के तौर पर यह पहली टेस्ट सीरीज है और वह बल्ले से अपना दम दिखाने में सफल रहे हैं। गिल ने इस टेस्ट मैच की पहली पारी में दोहरा शतक लगाया था और अब दूसरी पारी में शतक लगा दिया है।
विज्ञापन
1 of 4
शुभमन गिल - फोटो : ANI
भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दम दिखाया है। गिल की कप्तान के तौर पर यह पहली टेस्ट सीरीज है और वह बल्ले से अपना दम दिखाने में सफल रहे हैं। गिल ने इस टेस्ट मैच की पहली पारी में दोहरा शतक लगाया था और अब दूसरी पारी में शतक लगा दिया है। गिल की बेहतरीन पारी से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। गिल 162 गेंदों पर 13 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 161 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन

2 of 4
शुभमन गिल - फोटो : BCCI-X
एक टेस्ट मैच में 350+ रन बनाने वाले पहले भारतीय 
गिल ने अपनी शानदार पारी के दम पर इतिहास रच दिया है और वह एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। गिल ने इस मामले में भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया है। गावस्कर ने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए टेस्ट मैच में कुल 344 रन बनाए थे। गिल ने बर्मिंघम में खेले जा रहे इस मैच में 430 रन बनाए और उन्होंने 54 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गिल पहले भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने एक टेस्ट मैच में 400 से अधिक रन बनाए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
शुभमन गिल - फोटो : BCCI X
गिल आठवें भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया है। वहीं, वह नौवें खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही टेस्ट मैच में दोहरा शतक और शतक लगाया है। गिल ने बर्मिंघम टेस्ट की पहली पारी में 269 रन बनाए थे और अब दूसरी पारी में भी उन्होंने शतक लगा दिया है। 
विज्ञापन

4 of 4
शुभमन गिल - फोटो : BCCI X
कप्तान के तौर पर शुरुआत दो टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
गिल कप्तान के तौर पर अपने पहले दो टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने कप्तान के तौर पर अपने पहले दो टेस्ट मैच में 449 रन बनाए थे, लेकिन गिल अब इस मामले में कोहली से आगे निकल गए हैं। गिल अब तक दो टेस्ट मैच में 550 से अधिक रन बना चुके हैं। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर सुनील गावस्कर हैं जिन्होंने कप्तान के तौर पर अपने पहले दो टेस्ट मैच में 429 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने इस दौरान 367 रन बनाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें