रोहित के इंग्लैंड दौरे पर कप्तानी करने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है, लेकिन इस मामले के बारे में पूछे जाने पर गंभीर से एक टुक जवाब दिया। कोहली को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं हो रही है, लेकिन उनके भविष्य पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के भारतीय टीम में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान दिया है। गंभीर का कहना है कि जब तक रोहित और कोहली अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, वे भारतीय टीम का हिस्सा बने रहेंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि ये दोनों बल्लेबाज इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाएंगे या नहीं, इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं होगी।
विज्ञापन
2 of 4
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
गंभीर बोले- कोच नहीं करते टीम का चयन
रोहित के इंग्लैंड दौरे पर कप्तानी करने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है, लेकिन इस मामले के बारे में पूछे जाने पर गंभीर से एक टुक जवाब दिया। कोहली को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं हो रही है, लेकिन उनके भविष्य पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। गंभीर ने कहा, पहली बात तो यह है कि कोच का काम टीम का चयन करना नहीं है। यह चयनकर्ता का काम है। कोच सिर्फ प्लेइंग-11 का चयन करता है जिसे मैच में उतारा जाएगा। जो मुझसे पहले कोच थे ना वो चयनकर्ता थे और ना ही मैं हूं।
गंभीर ने कहा, जब तक कोहली और रोहित अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, वे टीम का हिस्सा बने रहेंगे। आपको कब शुरू करना है और कब खत्म, ये आपका व्यक्तिगत निर्णय होगा। कोई भी कोच, चयनकर्ता या बीसीसीआई आपसे नहीं कहता कि आपको कब करियर समाप्त करना है। अगर आप प्रदर्शन कर रहे हैं तो 40 क्यों आप 45 साल तक खेल सकते हैं। आपको कौन रोकेगा।
विज्ञापन
3 of 4
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
वनडे विश्व कप में खेलने पर क्या गंभीर?
भारत को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है जिसकी शुरुआत 20 जून से होगी। गंभीर ने रोहित-कोहली के टेस्ट भविष्य को लेकर कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन वह इन दोनों के 2027 वनडे विश्व कप में खेलने को लेकर सकारात्मक दिखे। गंभीर ने कहा, 2027 वनडे विश्व कप में खेलना इन दोनों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। सिर्फ यही चीज इनका चयन सुनिश्चित कर सकती है। मैं उनके प्रदर्शन पर क्या बोलूं। पूरी दुनिया ने चैंपियंस ट्रॉफी में देखा कि इन्होंने किस तरह का प्रदर्शन किया है।
विदाई मैच के खिलाफ हैं गंभीर
गंभीर ने योजनाबद्ध विदाई की अवधारणा को भी बेकार बताया और जोर देकर कहा कि कोई भी क्रिकेटर ऐसा नहीं चाहता है। भारतीय मुख्य कोच ने कहा, कोई भी खिलाड़ी ये सोचकर क्रिकेट नहीं खेलता कि उसे जोरदार विदाई मिलेगी। विदाई के अलावा हम ये कोशिश करते हैं कि किस तरह हमने देश के लिए मैच जीते हैं। विदाई मिल रही है या नहीं, ये जरूरी नहीं है। अगर उसने देश के लिए योगदान दिया है तो वो अपने आप में बड़ी विदाई है। अपने देश से प्यार करने से बड़ी कोई ट्रॉफी है क्या? विदाई क्रिकेटरों के लिए मायने नहीं रखती।