वनडे सीरीज में एकतरफा खेल दिखाते हुए टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे पर क्लीन स्वीप किया था तो लगा कि टीम टी-20 में भी यही कमाल कर पाएगी, लेकिन उसे यहां जोरदार चुनौती मिली। पहले टी-20 में भारत हार गया। फिर तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करने के दौरान भारत को काफी संघर्ष करना पड़ा रन बनाने के लिए फिर जीत के लिए भी। इस मैच में लोकेश राहुल, मंदीप सिंह और मनीष पांडे ने तो खराब बल्लेबाजी का मिसाल ही बना दिया।
विज्ञापन
मंदीप, मनीष और लोकेश ने जिम्बाब्वे में करा दी टीम इंडिया की 'फजीहत'
2 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : PTI
भारत टी-20 इतिहास में पहली बार जिम्बाब्वे के खिलाफ किसी मैच के पावरप्ले में 3 या उससे ज्यादा विकेट गंवाए हैं। लोकेश राहुल, मंदीप सिंह और मनीष पांडे ये तीनों बल्लेबाज आज नाकाम रहे जिससे जिम्बाब्वे के खिलाफ बेहद खराब बल्लेबाजी का रिकॉर्ड ही बन गया। ये तीनों बल्लेबाज 4.4 ओवर के अंदर आउट हो गए। मंदीप 4 और मनीष 0 पर आउट हुए तो लोकेश ने 22 रन बनाए।
विज्ञापन
मंदीप, मनीष और लोकेश ने जिम्बाब्वे में करा दी टीम इंडिया की 'फजीहत'
3 of 6
- फोटो : PTI
शीर्ष क्रम के 3 बल्लेबाजों लोकेश राहुल, मंदीप सिंह और मनीष पांडे की नाकामी से यह भी हुआ कि भारतीय पारी में पावरप्ले (शुरुआती 6 ओवर) में सिर्फ 29 रन ही बन सके जो भारत का पावरप्ले में चौथा सबसे छोटा स्कोर है।
मंदीप, मनीष और लोकेश ने जिम्बाब्वे में करा दी टीम इंडिया की 'फजीहत'
4 of 6
इस मैच से पहले अंबाती रायडु और केदार जाधव का टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेस्ट पारी 19-19 रनों की रही है, और आज दोनों ने ही अपनी-अपने बेस्ट पारियां खेल डाली। रायडु सिर्फ एक रन ज्यादा कर सके यानी 20 रन पर आउट हुए तो केदार ने फिफ्टी लगाते हुए 58 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
मंदीप, मनीष और लोकेश ने जिम्बाब्वे में करा दी टीम इंडिया की 'फजीहत'
5 of 6
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : PTI
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान धोनी का यह 324वां मैच है। इस मैच के साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
मंदीप, मनीष और लोकेश ने जिम्बाब्वे में करा दी टीम इंडिया की 'फजीहत'
6 of 6
- फोटो : PTI
बल्लेबाज धोनी के लिए आज का मैच अच्छा नहीं रहा। वह 9 रन बनाकर और एक भी छक्का लगाए बगैर जिम्बाब्वे से लौटना पड़ेगा। वह पिछली 15 टी-20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में चौथी बार आउट हुए हैं।