भारतीय शेरों और कंगारुओं के बीच चेन्नई से चेपॉक स्टेडियम में रविवार को एकदिवसीय मैचों में भिड़ंत शुरु हुई। अक्षर पटेल चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए ऐसे में टीम से आराम के नाम पर बाहर रखे गए रविंद्र जडेजा की टीम में वापसी हो गई है। 30 साल बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया चेपॉक के मैदान पर 1987 में खेले गए विश्वकप के दौरान भिड़ी थीं। उस मैच में भारत को महज 1 रन से हार का सामना करना पड़ा था। ये मैदान ऑस्ट्रेलिया के लिए लकी रहा है ऐसे में भारतीय शेर रविवार को कंगारुओं का शिकार करने उतरेंगे।
विज्ञापन
चेन्नई में कंगारुओं का शिकार करने उतरेंगे ये 11 भारतीय शेर
2 of 10
विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा
शिखर धवन के पहले तीन मैचों से नाम वापस लेने के बाद यह तय हो गया था कि टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे करेंगे। विराट ने श्रीलंका में भी कहा था कि रहाणे टीम के रिजर्व ओपनर हैं रोहित या शिखर के किसी भी कारण से मैच न खेल पाने की स्थिति में रहाणे ही पारी की शुरुआत करेंगे। श्रीलंका में उन्हें एक मैच खेलने का मौका मिला था लेकिन उस मैच में उनका बल्ला नहीं चला लेकिन रविवार को रहाणे अपनी उपयोगिता एक बार फिर साबित कर सकते हैं।
विज्ञापन
चेन्नई में कंगारुओं का शिकार करने उतरेंगे ये 11 भारतीय शेर
3 of 10
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : ICC
तीसरे नंबर पर तो कप्तान विराट कोहली की जगह सुनिश्चित है। श्रीलंका में कुछ मैचों में विराट ने इसमें हेर फेर किया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती मैचों में विराट इस तरह के प्रयोग करने से बचेंगे। क्योंकि कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि शुरुआती मैचों में जीत हासिल करने वाली टीम सीरीज जीत सकती है ऐसे में विराट तीसरे नंबर पर ही बल्लेबाजी करेंगे।
चेन्नई में कंगारुओं का शिकार करने उतरेंगे ये 11 भारतीय शेर
4 of 10
cricketer manish pandey
मनीष पांडे ने श्रीलंका में आखिरी वनडे और टी-20 में अर्धशतक जड़कर अपने फॉर्म में होने के संकेत दे दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी उन्होंने आखिरी मैच में शतक जड़कर भारत को सूप़ड़ा साफ होने से बचा लिया था इसलिए विराट चार नंबर पर मनीष पांडे को ही बल्लेबाजी करने का मौका दिया है।
विज्ञापन
चेन्नई में कंगारुओं का शिकार करने उतरेंगे ये 11 भारतीय शेर
5 of 10
केदार जाधव
पांचवें नंबर पर केदार जाधव बल्लेबाजी करने उतरेंगे। केदार टीम को एक स्पिन गेंदबाजी का विकल्प उपलब्ध कराते हैं। वो कप्तान के लिए पार्टनरशिप ब्रेकर साबित हो रहे हैं। इसके अलावा श्रीलंका में शुरुआती मैचों में असफल रहने के बाद आखिरी मैच में केदार का बल्ला भी चला था। ऐसे में विराट उन्हें फिनिशर के रूप में तैयार होने का पूरा मौका दे रहे हैं।
विज्ञापन
चेन्नई में कंगारुओं का शिकार करने उतरेंगे ये 11 भारतीय शेर
6 of 10
पल्लेकल वनडे जीतने के बाद धोनी और भुवी
- फोटो : PTI
छठे नंबर पर हमेशा की तरह मिस्टर कूल एमएस धोनी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी निभाएंगे। धोनी श्रीलंका में वनडे सीरीज में एक बार भी आउट नहीं हुए। दो मैच उन्होंन अपने दम पर जितवाए। ऐसे में उनके ऊपर टीम के लिए संकटमोचक की भूमिका एक बार निभाने का जिम्मा होगा।
विज्ञापन
चेन्नई में कंगारुओं का शिकार करने उतरेंगे ये 11 भारतीय शेर
7 of 10
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ESPN
हार्दिक पांड्या विराट के सबसे चहेते खिलाड़ी बन गए हैं। वह उन्हें बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में ग्रूम करने में जुटे हैं। जिससे कि हर फॉर्मेट में वो टीम के लिए यह भूमिका स्थाई रूप से निभाएं। आठवें पायदान पर उनका साथ श्रीलंका में धोनी के साथ मिलकर भारत को जीत दिलाने वाले भुवनेश्वर कुमार देंगे। भुवी ने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे में 5 विकेट हासिल किए थे।
चेन्नई में कंगारुओं का शिकार करने उतरेंगे ये 11 भारतीय शेर
8 of 10
कुलदीप यादव
- फोटो : ESPN
नवें नंबर पर अक्षर पटेल के चोटिल होने के बाद विराट ने कुलदीप को खेलने का मौका दिया है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ भी उन्हें खतरनाक गेंजबाज बता चुके हैं जिन्हें भांप पाना ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम के लिए मुश्किल काम है। इसलिए स्पिन आक्रमण संभालने की जिम्मेदारी उनकी है। साथ ही बल्लेबाजी में भी वो दो-दो हाथ कर लेते हैं तो उनका खेलना तय है।
चेन्नई में कंगारुओं का शिकार करने उतरेंगे ये 11 भारतीय शेर
9 of 10
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : twitter
जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका में शानदार प्रदर्शन कर 15 विकेट हासिल किए और वनडे टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। स्लॉग ओवर्स के लिए वर्तमान में उनसे बेहतर कोई गेंदबाज नहीं है। ऐसे में भुवी का साथ वहीं गेंदे।
चेन्नई में कंगारुओं का शिकार करने उतरेंगे ये 11 भारतीय शेर
10 of 10
चहल
लेग स्पिनर चहल को विराट ने मौका दिया है। उनकी और कुलदीप की जुगलबंदी कंगारुओं को पिच पर उछलने के लिए मजबूर कर देगी। चहल के लिए श्रीलंका दौरा यादगार नहीं रहा लेकिन उनके पास घरेलू पिचों पर खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका है।