फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगारुओं के खिलाफ इतिहास रचने को तैयार 'विराट सेना', ये रहा आखिरी टेस्ट का संभावित प्लेइंग XI

Wed, 02 Jan 2019 12:38 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
team india
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी व चौथा मुकाबला सिडनी में खेला जाएगा। विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया के पास यह सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। टीम इंडिया इस सीरीज में 2-1 की बढ़त बना चुकी है। आइए जानते हैं किन 11 खिलाड़ियों के साथ चौथे टेस्ट में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर इतिहास रचने उतर सकती हैः
 
विज्ञापन

2 of 5
Mayank Agarwal
ओपनर
टीम इंडिया की तरफ से मंयक अग्रवाल और हनुमा विहारी ओपनर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। बॉक्सिंग डे टेस्ट में दोनों बल्लेबाजों ने सलामी जोड़ी की शुरुआत की। हालांकि, मयंक ने सलामी बल्लेबाज के रूप में 76 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, हनुमा विहारी केवल 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
pujara virat
मिडिल ऑर्डर 
चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे मिडिल ऑर्डर की भूमिका अदा कर सकते हैं। तीसरे टेस्ट के पहली पारी में पुजारा (106) और कोहली (82) ने शानदार पारियां खेली थी। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 170 रन की साझेदारी की थी। वहीं, रहाणे ने पहली पारी में केवल 34 रन बनाकर आउट हो गए थे। 

4 of 5
ऋषभ पंत
विकेटकीपर/ऑलराउंडर
टीम इंडिया की तरफ से विकेटकीपर की भूमिका ऋषभ पंत निभाएंगे, जबकि ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पांड्या खेल सकते हैं। इसके अलावा अश्विन को भी मौका दिया जा सकता है। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में इन दो खिलाड़ी को विराट आजमा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जसप्रीत बुमराह
गेंदबाजी
टीम इंडिया कंगारुओं के खिलाफ आखिरी टेस्ट में एक स्पिन गेंदबाज और तीन तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है। स्पिन की भूमिका रविंद्र जडेजा या रविचंद्रन अश्विन, जबकि तेज गेंदबाज की भूमिका मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह के जिम्मे हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें