मिडिल ऑर्डर
चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे मिडिल ऑर्डर की भूमिका अदा कर सकते हैं। हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर विराट ने अपनी बललेबाजी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसके अलावा रहाणे भी विदेशी धरती पर शानदार फॉर्म में नजर आते हैं। यदि 2014 की बात करें तो उन्होंने चार मैचों के आठ पारियों में 399 रन बनाए थे। इस दौरान उनका उच्च स्कोर 147 का था। वहीं, पुजारा ने कंगारुओं के खिलाफ 12 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने दो शतक और छह अर्धशतकों के साथ 55.05 की औसत से 1101 रन बनाए हैं।