फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी की बराबरी कर श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीतना चाहेंगे कोहली

Wed, 02 Aug 2017 04:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
धर्मशाला में जीत के बाद टीम इंडिया - फोटो : Social Media
कप्तान विराट कोहली के सामने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले ओपनर को लेकर चिंता होगी जबकि टीम इंडिया का इरादा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करने का होगा। भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से कोलंबो के सिंहलीस स्टेडियम में दूसरा टेस्ट शुरू होगा।
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम
टीम इंडिया को गॉल में संपन्न पहले टेस्ट में नियमित ओपनर केएल राहुल की सेवाएं नहीं मिल सकी थी क्योंकि वो बुखार की वजह से कोलंबो में ही रुक गए थे। अब वो पूरी तरह फिट हैं और दूसरे टेस्ट में वापसी के लिए तैयार हैं। ऐसे में कोहली के सामने चिंता ये खड़ी हो चुकी है कि राहुल को शामिल करने पर शिखर धवन या अभिनव मुकुंद में से किसी एक को बाहर करना होगा। धवन और मुकुंद दोनों ने पहले टेस्ट में उम्दा पारियां खेली थी। धवन ने पहली पारी में 190 रन बनाए थे जबकि मुकुंद ने दूसरी पारी में 81 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन

3 of 5
शिखर धवन
हालांकि, राहुल की अनुपलब्धता से टीम इंडिया को कोई नुकसान नहीं हुआ था और उसने पहले टेस्ट में 304 रन के विशाल अंतर की जीत दर्ज की थी। बहरहाल, ऐसी उम्मीद की जा रही है कि राहुल की वापसी पर मुकुंद को बाहर बैठना पड़ सकता है। बता दें कि मुकुंद को बतौर बैकअप ओपनर टीम में शामिल किया गया था। मजेदार बात ये है कि श्रीलंका दौरे पर पिछली बार भी टीम इंडिया को ओपनर की समस्या हुई थी, जब धवन और विजय चोटिल थे, तब राहुल ने पुजारा के साथ ओपनिंग की थी। 

4 of 5
अभिनव मुकुंद - फोटो : self
श्रीलंका की टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक चल रहा है। टेस्ट रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज श्रीलंका की टीम शीर्ष स्थान वाली टीम इंडिया को पहले टेस्ट में प्रतिस्पर्धा देती नहीं दिखी। मेजबान टीम के लिए राहत की खबर ये है कि उसके कप्तान दिनेश चंडीमल निमोनिया की बीमारी से उबरकर वापसी को तैयार हैं।  लहिरू थिरिमाने को चोटिल असेला गुनारात्ने की जगह टीम में शामिल किया गया है। गुनारात्ने के बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगी थी जब वो धवन का कैच लपकने के प्रयास में थे। इसके अलावा लक्षण संदाकन को हेराथ के विकल्प के रूप में टीम में शामिल किया है। हेराथ के खेलने की उम्मीद है, लेकिन टीम प्रबंधन कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गाले टेस् चेतेश्वर पुजारा
दोनों देशों के बीच कोलंबो के सिंहलीस स्टेडियम में कुल 8 टेस्ट खेले गए हैं, जिसमें से 4 ड्रॉ जबकि दो भारत और दो दो श्रीलंका ने जीते हैं। भारत ने 2015 में खेला गया पिछला मुकाबला 117 रन से जीता था। चेतेश्वर पुजारा ने तब 145* रन की पारी खेली थी। उल्लेखनीय है कि ये पुजारा के करियर का 50वां टेस्ट मैच होगा। टीम इंडिया के सामने श्रीलंका की टीम काफी कमजोर नजर आ रही है और ऐसे में कोहली सेना के पास मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने का सुनहरा मौका है। मेहमान टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कायम है और अब वो दूसरा टेस्ट जीतकर अपने स्थान को बरकरार रखना चाहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें