फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज ला रहा '60 हजार' की कार, सच या केवल अफवाह

Wed, 02 Aug 2017 01:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
1 of 5
सस्ती कार की चाह रखने वालों के लिए बजाज की क्यूट एक सपना सच होने के जैसा है। लेकिन हमारे लिए हम जानना बहुत जरूरी है कि क्यूट को लेकर जो बातें बाजार में चल रही है, क्या वह सच हैं या बस एक अफवाह। बता दें कि बजाज ने 2008 ऑटो एक्सपो में दिल्ली में इस कार का कॉन्सेप्ट पहली बार पेश किया था। उस वक्त अंदाजा लगाया जा रहा था कि कार 2011-12 में लॉन्च हो जाएगी और इसकी कीमत का 1.3 लाख रुपये तक होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
इस कार की एक और खास बात इसका माइलेज है, क्योंकि खबर हैं कि कार 35 किमी का माइलेज देती है। इसके साथ ही कार में ऑटोमेटिक गियरबॉक्स होने की बात भी कही गई थी। सितंबर 2012 में कंपनी ने इस कार को लॉन्च किया। 
विज्ञापन

3 of 5
लॉन्चिंग के वक्त इस कार का नाम आरई60 था, जिसका नाम बाद में बदलकर क्यूट कर दिया गया। कंपनी ने इस गाड़ी को कार न कह कर क्वॉड्रिसाइकिल का नाम दिया था। बजाज क्यूट में आपको 216.6 सीसी का पेट्रोल इंजन लगा है, जो सीएनजी और एलपीजी कैपेटिबल भी है। यह इंजन कार को 13.2 पीएस की ताकत देता। कार की अधिकत्म स्पीड 70 किमी प्रति घंटे की है। 

4 of 5
कार में आपको मोटरसाइकिल की तरह ही 5 स्पीड यूनिट वाला गियरबॉक्स मिलता है। इसके साथ ही कार की लंबाई 2,752एमएम है।बता दें कि बाजार में ऐसी अफवाह है कि कार की कीमत 60 हजार रुपये है और इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाजार में ऐसी अफवाहें है कि कंपनी जल्द ही इस कार को भारत में लॉन्च कर सकती है, लेकिन कंपनी का अभी ऐसा कोई इरादा नहीं है। हालांकि कंपनी इस कार को कई देशों में एक्सपोर्ट जरूर कर रही है। बजाज इसे तुर्की, श्रीलंका, पेरू, केन्या समेत कई देशों में एक्सपोर्ट कर रही है। इस कार की कीमत 2000 यूएस डॉलर लगभग 1.28 रुपये है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें