फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कोहली की टोली' के पास ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचने का सुनहरा मौका'

Sat, 03 Nov 2018 12:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
test team india
ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज जैफ थॉमसन ने शुक्रवार को कहा कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में जीत की प्रबल दावेदर होगी। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Jeff Thomson
टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज गेंदबाज माने जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि स्मिथ और वार्नर की गैरमौजूदगी में उनकी बल्लेबाजी कमजोर नजर आ रही है। इन दोनों खिलाड़ियों को केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ करने के आरोप में 12 महीने निलंबन की सजा दी गई है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
virat-Thomson
भुवनेश्वर में आयोजित एकामरा खेल साहित्य महोत्सव में थॉमसन ने कहा, 'भारतीय टीम काफी मजबूत है, उनकी तेज गेंदबाजी अच्छी है और आगामी दौरे पर अगर वह अच्छा खेलेंगे तो जीत दर्ज करेंगे। इसकी कोई वजह नहीं है कि भारतीय टीम स्मिथ और वार्नर के बिना खेलने वाली ऑस्ट्रेलिया को नहीं हरा पाए।' 

4 of 6
pakvaus
'टेस्ट में तेज गेंदबाजों की स्थिति' विषय पर बोलते हुए ऑस्ट्रेलिया के 68 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, 'पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में आप ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का फुटवर्क देखा होगा। उनमें तकनीक की कमी दिखी और वह गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने की कोशिश में रहते थे। ऐसा इसलिए हो रहा कि वे बहुत ज्यादा टी-20 और एकदिवसीय मैच खेल रहे है।'
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की तुलना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि कोहली महान बल्लेबाज बनने की तरफ अग्रसर है। अगर वह गुजरे वक्त में खेले होते तो उनके खेल का तरीका अलग होता। इन दिनों बल्लेबाज अगर दो ओवर में रन नहीं बना पाता है तो बड़ा शॉट खेलना चाहता है जो जोखिम भरा होता है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीम इंडिया
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार टेस्ट मैच खेलेगी, जिसमें पहला टेस्ट छह दिसंबर में एडिलेड में खेला जाएगा। बता दें कि टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20 , चार टेस्ट और तीन वन-डे मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला टी-20 मैच 21 नवंबर को खेला जाएगा। इनपुट-भाषा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें