फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरव गांगुली की सोच के चलते भारत को मिला महेंद्र सिंह धोनी जैसा क्रिकेटर

Mon, 09 Jul 2018 05:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सौरव गांगुली और एमएस धोनी
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का युवाओं पर भरोसा दिखाने के कारण भारतीय क्रिकेट टीम को सबसे महानतम खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह धोनी मिले। यह दावा एक किताब में किया गया है। लेखक अभिरूप भट्टाचार्य की नई किताब 'विनिंग लाइक सौरव, थिंक एंड सक्सीड लाइक गांगुली' में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान को दूरदृष्टि और सबसे तेज दिमाग वाले क्रिकेटरों में से एक बताया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sourav ganguly
बंगाल के इस खिलाड़ी ने मैच फिक्सिंग प्रकरण के बाद सचिन तेंदुलकर की जगह कप्तानी की बागडोर संभाली और एक जुझारू टीम का गठन किया। गांगुली को युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ, जहीर खान, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह जैसे खिलाडियों को बढ़ावा देने के साथ 'टीम इंडिया' और 'मेन इन ब्लू' की अवधारणा बनाने का श्रेय दिया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
सौरव गांगुली
किताब के मुताबिक गांगुली का मंत्र सरल था। उनका मानना था कि अगर युवा प्रतिभाशाली है तो उसे खुद को साबित करने का पर्याप्त अवसर दिया जाना चाहिए। वह सुनिश्चित करते थे कि टीम में ऐसे खिलाड़ी को शांत माहौल मिले और एक असफलता के बाद उसे बाहर नहीं किया जाए।

4 of 5
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
किताब के मुताबिक धोनी इस नीति के सबसे बेहतर उदाहरण में से एक है। जिन्हें पहली चार पारियों में असफल रहने के बाद भी मौका दिया गया और अपनी पांचवीं पारी में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 148 रन की पारी खेली। इस एक पारी के बाद धोनी का करियर पूरी तरह से बदल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ms dhoni
धोनी आगे चलकर भारतीय टीम के कप्तान बने और उन्होंने 2007 में भारत को आईसीसी टी 20 विश्व कप और 2011 में एकदिवसीय विश्व कप के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी दिलवाया। किताब में कहा गया- अगर गांगुली ने धोनी पर भरोसा नहीं दिखाया होता तो भारतीय क्रिकेट टीम को उसका सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं मिलता। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें