फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंकाई गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने के लिए 'विराट सेना' ने की स्पेशल तैयारी

Tue, 14 Nov 2017 08:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : PTI
श्रीलंका के खिलाफ 16 नवंबर से शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया ने सोमवार से यहां अभ्यास शुरू कर दिया। पहले अभ्यास सत्र में भारतीय बल्लेबाजों ने शॉर्ट पिच गेंद और स्पिनरों के खिलाफ रिवर्स स्वीप खेलने पर ज्यादा जोर दिया। भारतीय टीम का सपोर्ट स्टाफ कप्तान विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, लोकेश राहुल को थ्रो डाउन के जरिए भी गेंदबाजी करता नजर आया। रहाणे ने सबसे ज्यादा आधे घंटे शॉर्टपिच गेंद खेलने का अभ्यास किया। 
विज्ञापन

श्रीलंकाई गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने के लिए 'विराट सेना' ने की स्पेशल तैयारी

2 of 7
विराट कोहली - फोटो : PTI
भारतीय टीम ने श्रीलंका के साथ तीन टेस्ट मैचों के अलावा तीन वनडे और इतने ही टी-20 मैच खेलने हैं। भारत को इस दौरे के बाद दक्षिण अफ्रीका का दो महीने का लंबा दौरा भी करना है जहां तेज पिचों पर शॉर्टपिच गेंद बड़ी चुनौती होगी। भारतीय टीम ने अपने बल्लेबाजी क्रम के लिहाज से अभ्यास किया। राहुल और शिखर धवन ने बारी-बारी से तेज गेंदबाजी और स्पिन का सामना किया। दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाजों की इस जोड़ी ने कई बार रिवर्स स्वीप खेले। भारतीय बल्लेबाजों का प्रयास कुछ गैर-पारंपरिक शॉट खेलने पर भी रहा। संभवत: ऐसा श्रीलंकाई टीम में मौजूद अनुभवी स्पिनर रंगना हेराथ और लक्षण संदकन का बेहतर ढंग से सामना करने के लिए किया गया।
विज्ञापन

श्रीलंकाई गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने के लिए 'विराट सेना' ने की स्पेशल तैयारी

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : PTI
ढाई घंटे के अभ्यास सत्र में कोहली पूरी लय में नजर आए। उन्होंने स्ट्रेचिंग के अलावा एक पांव पर जंप करने का भी अभ्यास किया। सौराष्ट्र के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और रविंद्र जडेजा जिन्होंने रविवार को गुजरात के खिलाफ रणजी मैच में हिस्सा लिया था। उन्होंने इस अभ्यास सत्र में विश्राम किया। ईडन गार्डन में वनडे में सर्वाधिक 264 रन की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा ने पिच का मुआयना किया। हेड कोच रवि शास्त्री और अजिंक्य रहाणे ने भी बाद में अलग से जाकर पिच को देखा। 

श्रीलंकाई गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने के लिए 'विराट सेना' ने की स्पेशल तैयारी

4 of 7
टीम इंडिया - फोटो : The indian express
विश्व रिकॉर्ड की बराबरी का मौका 
इस साल लगातार आठ सीरीज जीत चुकी टीम इंडिया के पास एक और सीरीज जीतकर नौ सीरीज जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका रहेगा। पिछले वर्ष भी टीम इंडिया ने लगातार आठ टेस्ट मैच जीते थे। टेस्ट में नंबर एक रैंकिंग की टीम ने 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया दौरे में मिली 0-2 की हार के बाद कोई सीरीज नहीं गंवाई है। श्रीलंका के खिलाफ पिछली सीरीज में भारत ने उसके मैदानों पर क्लीन स्वीप किया था।  
विज्ञापन

श्रीलंकाई गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने के लिए 'विराट सेना' ने की स्पेशल तैयारी

5 of 7
बल्लेबाजी करते समय विराट कोहली - फोटो : twitter
सबसे तेज पांच हजारी बन सकते हैं कोहली 
कप्तान विराट कोहली के पास इस सीरीज में सबसे तेज पांच हजार रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज होने का भी अवसर रहेगा। कोहली ने अब तक 60 मैचों में 4658 रन बनाए हैं और वह पांच हजार का आंकड़ा छूने से महज 342 रन दूर हैं। दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने 67 मैचों में पांच हजार रन बनाए थे। 
विज्ञापन

श्रीलंकाई गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने के लिए 'विराट सेना' ने की स्पेशल तैयारी

6 of 7
विराट कोहली - फोटो : ndtvsports
विराट के पास सौरव को पछाड़ने का अवसर 
विराट कोहली इस सीरीज में कप्तानी के मामले में भी धोनी के बाद भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान हो सकते हैं। कोहली ने अब तक अपनी कप्तानी में खेले गए 29 टेस्ट मैचों में 19 जीते हैं जबकि सौरव गांगुली ने 49 मैचों में 21 जीत अपने नाम की थी। अगर भारतीय टीम इस सीरीज में क्लीन स्वीप करने में सफल रहती है तो कप्तान कोहली के खाते में 22 जीत आ जाएंगी। कप्तान के रूप में धोनी ने 60 मैचों में 27 जीत दर्ज की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंकाई गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने के लिए 'विराट सेना' ने की स्पेशल तैयारी

7 of 7
आर अश्विन - फोटो : ESPN
अश्विन तीन सौ विकेट के करीब  
टेस्ट सीरीज के लिए टीम में वापसी कर रहे स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अपने 300 विकेट से महज 8 शिकार दूर हैं। उन्होंने अब तक 52 मैचों में 292 विकेट लिए हैं। यदि वह इस सीरीज में तीन सौ विकेट पूरा करते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के डेनिस लिली का सबसे तेज तीन सौ विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं जिन्होंने 56 मैचों में ऐसा किया था। भारतीय रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम हैं जिन्होंने 66 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें