गुरुवार से बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में शुरू होने वाला है। इस मैच से पहले भारतीय टीम बांग्लादेश को हल्के में लेने की भूल नहीं करना चाहती और इसी लिए टीम तैयारियों में भी कोई कमी नहीं छोड़ रही है।
विज्ञापन
बांग्लादेश के खिलाफ नई तकनीक अपना रहे हैं टीम इंडिया के गेंदबाज
2 of 6
अनिल कुंबले और विराट कोहली
- फोटो : PTI
कोच अनिल कुंबले ने भी माना है कि बांग्लादेश के खिलाफ मैच काफी रोमांचक होगा क्योंकि यह टीम भारतीय उपमहाद्वीप में अच्छा खेल दिखा सकती है। इसी लिए कोच के साथ मिल कर कप्तान विराट कोहली ने टीम के तेज गेंदबाजों को ‘स्पीड शॉटगन’ की नई नकनीक से अवगत कराया।
विज्ञापन
बांग्लादेश के खिलाफ नई तकनीक अपना रहे हैं टीम इंडिया के गेंदबाज
3 of 6
bhuvneshwar kumar, team India
- फोटो : Getty
टीम प्रबंधन ने भी इस तकनीक का इस्तेमाल करने की पुष्टि करते हुए कहा कि सोमवार के अभ्यास सत्र में नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया जिससे पता लगता है कि भारतीय गेंदबाज किस गति से गेंद कर सकते हैं ताकि उन्हें बेहतर किया जा सके।
बांग्लादेश के खिलाफ नई तकनीक अपना रहे हैं टीम इंडिया के गेंदबाज
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
कप्तान विराट कोहली का उन तेज गेंदबाजों पर विश्वास है जिसके पास काफी अच्छी गति है। कप्तान बनने के बाद से ही कोहली 140 से अधिक रफ्तार से बॉलिंग करने वाले गेंदबाजों का समर्थन करते आए हैं। वो लगातार उमेश यादव को भुवनेश्वर पर तरजीह देते आए हैं।
विज्ञापन
बांग्लादेश के खिलाफ नई तकनीक अपना रहे हैं टीम इंडिया के गेंदबाज
5 of 6
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : getty
स्पीड शॉटगन ऐसी मशीन है जो गेंदबाज द्वारा की जा रही गेंद की गति का पता लगाने में मदद करती है। गेंदबाजी के समय मशीन को स्टंप्स के पीछे लगाया जाता है। सपोर्ट स्टाफ के सदस्य नेट्स के पीछे खड़े होकर मशीन पर ध्यान रखते हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ नई तकनीक अपना रहे हैं टीम इंडिया के गेंदबाज
6 of 6
उमेश यादव
- फोटो : getty
मशीन गेंद की गति का पता तब लगाती है जब गेंद विकेट पर टप्पा खाती है। सिर्फ तेज गेंदबाज ही नहीं बल्कि स्पिनरों के लिए भी यह मशीन मददगार है। अनिल कुंबले स्पिनरों पर काफी बारीकी से नजर रखते हैं और उन्हें गति नियंत्रित करने के साथ मिश्रण करने की जानकारी भी देते हैं।